लाइव न्यूज़ :

COVID-19: फारूक अब्दुल्ला ने दान किए डेढ़ करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने 1 महीने का वेतन

By भाषा | Updated: March 29, 2020 21:58 IST

इस राशि को शहर के एसएमएचएस अस्पताल, सीडी अस्पताल और गोविन्द वल्लभ पंत अस्पताल में बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा।

Open in App

नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने अपना एक महीने का वेतन रविवार को दान कर दिया।

लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने दान की राशि तीन अस्पतालों को दी और मिश्रा ने अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। नेशनल कान्फ्रेंस के प्रवक्ता ने कहा, “कोविड-19 से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष और श्रीनगर से सांसद (अब्दुल्ला) ने आज श्रीनगर के अस्पतालों को डेढ़ करोड़ की अतिरिक्त राशि मुहैया कराई।”

इस राशि को शहर के एसएमएचएस अस्पताल, सीडी अस्पताल और गोविन्द वल्लभ पंत अस्पताल में बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया। राज्यपाल ने राज्य के लोगों से घरों में रहने की अपील की और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल स्थानीय अस्पताल जाने की सलाह दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसफारूक अब्दुल्लाअरुणाचल प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"