लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: चंडीगढ़ में घर में पृथक रह रहे लोगों का पता लगाएगा ये मोबाइल ऐप

By भाषा | Updated: April 12, 2020 12:15 IST

पंजाब में इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 158 हो गयी है। साथ ही शुक्रवार को 78 वर्षीय महिला की इस संक्रमण से मौत होने के साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शुरू किया गया ऐप- सीवीडी ट्रैकर उन लोगों की पहचान करेगा जिन्हें घर में पृथक रहने को कहा गया है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से शुरू किया गया मोबाइल ऐप्लिकेशन केंद्र शासित प्रदेश में घर में पृथक रह रहे लोगों का पता लगाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा हो। एक अधिकारी ने बताया कि ऐप- सीवीडी ट्रैकर उन लोगों की पहचान करेगा जिन्हें घर में पृथक रहने को कहा गया है। साथ ही उन लोगों के आस-पास के विशिष्ट क्षेत्रों की निर्धारित सीमाओं को चिह्नित (जियो फेंस) करेगा।

पृथक वास में रखे गए लोगों के लिए अपने मोबाइल फोन पर यह ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। अधिकारी ने कहा, “ पृथक रखे गए प्रत्येक ऐप उपयोगकर्ता को पृथक रखे जाने वाली जगह के 50 मीटर के दायरे में घेर दिया जाएगा और ऐसे उपयोगकर्ताओं को हर घंटे एक सेल्फी अपलोड करनी होगी। प्रणाली के जरिए फिर उनको पृथक रखी गई जगह और जिस स्थान से उन्होंने सेल्फी अपलोड की है उसका मिलान किया जाएगा।”

अधिकारी ने बताया कि अगर पृथक रखा गया कोई उपयोगकर्ता जियोफेंस यानि सीमित दायरे से बाहर जाता है तो प्रशासन को नियंत्रण कक्ष में एक अलर्ट प्राप्त होगा और उपयोगकर्ता को चेतावनी संदेश भेजा जाएगा। साथ ही कहा कि उल्लंघन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के नियंत्रण कक्ष को फोन बंद किए जाने पर भी अलर्ट प्राप्त होगा और उपयोगकर्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पृथक वास में रखे गए लोगों की निगरानी के लिए हर समय काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसमें एक टीम काम करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट नाजुक कुमार ने कहा, “भविष्य में पृथक रखे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है और यह ऐप जीपीएस लोकेशन की मदद से पृथक लोगों का पता लगाना स्वास्थ्य एवं पुलिस विभागों के लिए आसान बनाएगा।” उन्होंने कहा, “किसी भी तरह की चूक या अनाधिकृत गतिविधि संबंधित एसडीएम, पुलिस के साथ- साथ संबंधित व्यक्ति को भी तत्काल अलर्ट कर देगी। उल्लंघनकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष