लाइव न्यूज़ :

COVID 19: कर्नाटक में एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 216 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 23, 2020 22:39 IST

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 23 मई की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 1,959 पर पहुंच गई थी। इनमें से 42 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 608 मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्तपालों से छुट्टी दे दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 216 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,959 पर पहुंच गई।

कर्नाटक में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 216 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,959 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, नए संक्रमितों में से 187 लोग पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से लौटे हैं। इससे पहले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 149 नये मामले मंगलवार को सामने आये थे। तब राज्य ने पहली बार प्रतिदिन नये मामले के लिहाज से 100 के आंकड़े को पार किया था।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि 23 मई की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या 1,959 पर पहुंच गई थी। इनमें से 42 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 608 मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्तपालों से छुट्टी दे दी गयी।

विभाग ने कहा कि फिलहाल 1307 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें 1294 निर्धारित अस्पतालों के पृथक वार्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है । बाकी 13 सघन चिकित्सा इकाई में हैं। शनिवार को 11 मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।

बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में शनिवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जो कोविड-19 से राज्य में 42 वीं मौत है। विभाग ने कहा कि नये मरीजों में गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु से लौटे दो-दो लोग हैं जबकि आंध्र प्रदेश और राजस्थान और तमिलनाडु से लौटा एक-एक व्यक्ति है। बाकी ऐसे लोग हैं जो संक्रमितों के सपंर्क में आए थे।

जिन जिलों से नये मामले सामने आये उनमें यादगीर से 72, रायचूर से 40, मांड्या से 28, चिक्कबलपुरा से 26, गडग से 15 तथा धारवाड से पांच मरीज हैं। उधर, बेंगलुरु शहरी और हसन से चार-चार, कोलार, उडुपी, बीदर, दावणगेरे और दक्षिण कन्नड से तीन-तीन तथा कलबुर्गी एवं बेलगावी से एक एक नया मामला सामने आया। कोरोना वारयस के मामलों में बेंगलुरु शहरी जिला 265 संक्रमितों के साथ शीर्ष पर है जबकि मांड्या में 237 तथा कलबुर्गी में 135 मरीज हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकर्नाटकलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया