लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पिया सैनिटाइजर, 3 की मौत, केस दर्ज

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2020 15:05 IST

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तीसरे चरण में लगे लॉकडाउन के बाद 4 मई से कई राज्यों में शराब की ब्रिकी शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश में भी 4 मई से शराब की दुकानें खोली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया राज्य में देशी शराब पर 5 रुपये की वृद्धि हुई है।मृतक के मकान से पुलिस ने केमिकल की बोतल बरामद की थी। मामले की जांच की जा रही है। 

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के बीच शराब ना मिलने की वजह से तीन लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया था। जिसके बाद तीनों लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में जिला गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी आज (6 मई) तको प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है। देश में कोरोना वायरस को लेकर 24 मार्च की रात से लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है। फिलहाल लॉकडाउन 17 मई तक है। 

मरने वालों में दो किसान थे। रविवार (3 मई) रात दोनों किसानों की मौत हुई। बल्कि एक की हालात गंभीर बनी हुई थी लेकिन अस्पताल में अगले दिन उसकी भी मौत हो गई। मामाला गाजियाबाद के बखरवा गांव का है। पुलिस के मुताबिक किसी केमिकल या सैनिटाइजर के सेवन से तीनों की हालत बिगड़ी थी। सूचना पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन मृतक के मकान से पुलिस ने केमिकल की बोतल बरामद की थी। मामले की जांच की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश में भी बढ़े शराब और पेट्रोल-डीजल के दाम 

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि डीजल पर एक 1 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। नई दरें आज (6 मई) रात 12 बजे से लागू होंगी। 

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया राज्य में देशी शराब पर 5 रुपये की वृद्धि हुई है, जो 65 रुपये में मिलती ​थी वो अब 70 रुपये में​ मिलेगी, 75 रुपये वाली 80 में मिलेगी। विदेशी शराब पर 180ML तक 10 रुपये, 180 ML- 500 ML तक 20 रुपये और 500 ML से ज्यादा पर 30 रुपये की वृद्धि की गई है। ये इकोनॉमी क्लास पर है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया