लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 ‘ब्रेकथ्रू’ संक्रमण अपेक्षित संख्या के भीतर है: आईएनएसएसीओजी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:44 IST

Open in App

जीनोम अनुक्रमण सरकारी संघ ‘आईएनएसएसीओजी’ ने कहा है कि भारत में दर्ज किये गये कोविड-19 संक्रमण के ‘ब्रेकथ्रू’ मामलों की संख्या संक्रमणों की कुल संख्या से अपेक्षित संख्या के भीतर है और टीकाकरण गंभीर बीमारी से बचाता है। आईएनएसएसीओजी ने अपने हालिया बुलेटिन में कहा कि डेल्टा भारत और विश्व स्तर पर प्रमुख स्वरूप बना हुआ है। जब किसी व्यक्ति को इसका टीका लगवाने के बाद भी संक्रमण हो जाता है, तो इसे ‘ब्रेकथ्रू’ का मामला कहा जाता है। बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘भारत में दर्ज किए गए टीकाकरण ब्रेकथ्रू की संख्या संक्रमणों की कुल संख्या, टीकाकरण की गई आबादी की संख्या और डेल्टा संक्रमण के खिलाफ कोविशील्ड/कोवैक्सीन की प्रभावशीलता में ज्ञात कमी से अपेक्षित संख्या के भीतर है।’’ गत 30 अगस्त की तिथि के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘टीके गंभीर बीमारी से रक्षा करना जारी रखते हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीति की आधारशिला बने रहते हैं।’’ आईएनएसएसीओजी ने कहा कि डेल्टा प्लस एवाई.12 जो पहली बार इजराइल में सामने आया था, अभी तक भारत में नहीं देखा गया है। उसने कहा कि इसी तरह के अनुक्रम जिन्हें कम कड़ाई के साथर एवाई.12 के रूप में वर्गीकृत किया जा रहा है, उनका इसी तरह से महामारी विज्ञान में महत्व नहीं है। हालांकि, सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूप पर कोई तथ्य नहीं है, जो कोविड-19 का कारण बनता है। यह वायरस दक्षिण अफ्रीका और विश्व स्तर पर कई अन्य देशों में पाया गया है और इससे टीकाकरण द्वारा बचाव किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज’ (एनआईसीडी) और ‘क्वाजुलु-नेटाल रिसर्च इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लेटफॉर्म’ (केआरआईएसपी) के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस साल मई में देश में सी.1.2 स्वरूप का पता चला था। उन्होंने कहा कि तब से 13 अगस्त तक सी.1.2 चीन, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतOmicron Subvariants: INSACOG ने किया कन्फर्म, भारत में दे चुका है ओमीक्रोन सबवेरिएंट BA.4 और BA.5 दस्तक

भारतOmicron Subvariant BA.4: भारत में मिला ओमीक्रोन सबवेरिएंट BA.4 का पहला मामला, INSACOG की पुष्टि

भारतकोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा से कम घातक लेकिन ज्यादा संक्रामक

भारतकोविड-19 संक्रमण फैलने की वजह डेल्टा स्वरूप है : आईएनएसएसीओजी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम