लाइव न्यूज़ :

असम: कोरोना वायरस संक्रमण के 3 नए मामले आए सामने, सभी निजामुद्दीन मरकज में हुए थे शामिल

By भाषा | Updated: April 2, 2020 11:05 IST

तबलीगी आयोजन में हिस्सा लेने के बाद 16 मार्च से 347 लोग असम लौटे हैं, जिनमें से 230 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के ग्वालपाड़ा जिले में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए हैं।सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।असम में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

गुवाहाटी। असम के ग्वालपाड़ा जिले में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि ये लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पिछले महीने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

राज्य में बुधवार को 12 और मंगलवार को एक मामला सामने आया था। वायरस संक्रमित आठ लोगों का जोरहाट, चार का गुवाहाटी और एक का सिलचर में इलाज चल रहा है। मंत्री ने बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

तबलीगी आयोजन में हिस्सा लेने के बाद 16 मार्च से 347 लोग असम लौटे हैं, जिनमें से 230 लोगों की पहचान की जा चुकी है। बाकियों का फोन बंद होने के कारण उनका पता नहीं लग पा रहा और उनके परिवार वाले भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने तबलीगी जमात आयोजन में हिस्सा लेने वाले और उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से कोरोना वायरस की जांच कराने और खुद को सबसे पृथक करने की अपील की है।

टॅग्स :असमकोरोना वायरसनिज़ामुद्दिनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos