लाइव न्यूज़ :

यात्रियों की सुरक्षा के लिये बसों में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस की तैनाती पर दिल्ली HC ने मांगा जवाब

By भाषा | Updated: November 28, 2019 19:30 IST

एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग ने बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिये कोई कदम नहीं उठाया है।

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उस जनहित याचिका पर आप सरकार, उसके परिवहन विभाग और पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जिसमें शहर में चलने वाली सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी कैमरे और एक पुलिसकर्मी की तैनाती का निर्देश देने की मांग की गई है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर याचिका पर उनसे जवाब मांगा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यात्री, खासकर महिला यात्री बसों में सुरक्षित नहीं है। ये बसे “छेड़खानी” करने वालों, झपटमारी और चोरी का अड्डा बन गई हैं।

एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग ने बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिये कोई कदम नहीं उठाया है। याचिका में दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वह सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पुलिसकर्मी की तैनाती करे और सीसीटीवी कैमरे लगवाए। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप