लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दिल्ली हेल्थकेयर कॉरपोरेशन के अंकेक्षण के लिए याचिका पर उपराज्यपाल, कैग से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली हेल्थकेयर कॉरपोरेशन (डीएचसी) के खातों के अंकेक्षण के अनुरोध वाली एक याचिका पर सोमवार को दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से अपना पक्ष रखने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने वित्तीय अर्थशास्त्री अभिजीत मिश्र की जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया और संक्षिप्त जवाब दाखिल करने को कहा।

याचिकाकर्ता ने जोर दिया कि 2016 में स्थापना के बाद से ही कैग ने डीएचसी के खातों और परिचालन की समीक्षा या अंकेक्षण नहीं किया है। डीएचसी एक पंजीकृत कंपनी है जो अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयों को प्रशासनिक सेवाएं मुहैया कराती है।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि दिल्ली सरकार ने न केवल उपराज्यपाल के अनुमोदन के बिना डीएचसी की स्थापना की बल्कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार अधिनियम, 1991 का उल्लंघन करते हुए इसे कोष भी आवंटित किया।

याचिका में कहा गया है कि कैग को आज तक दिल्ली सरकार से डीएचसी के खातों और परिचालन की लेखा-परीक्षा का कोई अनुरोध नहीं मिला है और उसकी वार्षिक रिपोर्ट या अंकेक्षण रिपोर्ट 2016, 2017, 2018 या 2019 में विधानसभा में पेश नहीं की गई थी।

याचिका में उपराज्यपाल को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि डीएचसी की स्थापना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग