लाइव न्यूज़ :

सुनवाई में देरी कराने के उत्तर प्रदेश के आरोप पर न्यायालय ने मुख्य सचिव से हलफनामा मांगा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर अपनी पत्नी की हत्या के दोषी एक शख्स द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपनी अपील पर सुनवाई में देरी कराने के उत्तर प्रदेश सरकार के दावे पर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राज्य के गृह सचिव से शुक्रवार तक हलफनामा मांगा जिसमें यह जानकारी हो कि दोषी ने कितनी बार कार्यवाही स्थगित कराई है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘कृपया असंभव बयान मत दीजिए। मैं उत्तर प्रदेश में (मामलों की) स्थिति जानता हूं।’’

शीर्ष अदालत की यह टिप्पणी तब आई जब राज्य सरकार की ओर से वकील ने कहा कि पिंटू सैनी नामक शख्स को दोषी करार दिये जाने के खिलाफ उसकी अपील उच्च न्यायालय में 2016 से लंबित है और उसके वकील के कहने पर अनेक बार सुनवाई स्थगित हुई है।

पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी शामिल रहीं। पीठ ने राज्य के वकील शांतनु सिंह से कहा कि गृह सचिव की ओर से हलफनामा दाखिल कराया जाए। उसने सुनवाई शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध की।

पीठ ने अपने आदेश में इस बात का संज्ञान लिया कि राज्य सरकार के वकील ने कहा है कि याचिकाकर्ता की आपराधिक अपील लंबित रहते हुए उसने कार्यवाही कई बार स्थगित कराई है।

दूसरी तरफ दोषी के वकील ने इस दलील को खारिज करते हुए दावा किया कि उच्च न्यायालय में अभी ‘आपराधिक अपील पेपर बुक’ तक तैयार नहीं की गयी है।

पीठ ने कहा कि इन परिस्थितियों में, हम यूपी राज्य के गृह सचिव को 1 अक्टूबर, 2021 या उससे पहले एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हैं। पीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अधिकारी हलफनामा देने में विफल रहते हैं तो वह एक अक्टूबर को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos