लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर पर केस चलेगा या नहीं इस पर फैसला आज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2018 09:12 IST

Sunanda Pushkar Death Case Highlights:दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया है। ऐसे में चार्जशीट के संज्ञान लेने पर कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जून: सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में कांग्रेस के नेता शशि थरूर फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है, जिसमें थरूर को संदिग्ध माना गया है। ऐसे में चार्जशीट के संज्ञान लेने पर कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की चार्जशीट पर एक्शन नहीं लिया था।

 इसके बाद ही दिल्ली पुलिस ने केस से जुड़े अहम सबूत और जानकारियां पेश और सुनंदा के पति शशि थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने तहत केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने कोर्ट में केस से जुड़े अहम सबूत और जानकारी के आधार कहा कि ये मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक जीवन में क्रूरता का है। पुलिस ने यह चार्जशीट करीब चार साल के बाद फाइल की है। वहीं, सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे जिसमें लिखा था, 'मैं मरना चाहती हूं। ऐसे में अब आज कोर्ट तय करेगा कि शशि थरूर के खिलाफ मामला चलेगा या नहीं।

शशि थरुर पर लगी धाराएं

दिल्ली पुलिस की यह चार्जशीट आईपीसी की धारी 306 और 498(ए) के तहत दायर की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 24 मई को की जाएगी। चार्जशीट के मुताबिक, थरूर संदेह के दायरे में हैं, लेकिन उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

जानें क्या है मामला

सुनंदा पुष्कर  17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक लग्जरी होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। इस घटना से कुछ दिन पहले उनकी पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार के साथ टि्वटर पर तीखी बहस भी हुई थी। इस बहस की कथित वजह शशि थरूर और मेहर तरार के बीच नजदीकियां बताई गईं।

थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत अब भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। सीबीआई की सीएफएसएल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनंदा की मौत सिगरेट में जहर देने से नहीं हुई थी। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों संग होटल लीलावती के कमरा नम्बर 345 से सिगरेट, पानी की बोतल और दीवार पर लगे कथित खून के धब्बे उठाए थे। जनवरी 2014 में सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में मौत हो गई थी।

टॅग्स :शशि थरूरमर्डर मिस्ट्रीकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'