लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जारी किया सोहराबुद्दीन के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट, ये है वजह

By भाषा | Updated: August 4, 2018 03:34 IST

सीबीआई की विशेष अदालत ने 2005 में कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए सोहराबुद्दीन के भाई नैमुद्दीन शेख के खिलाफ आज गैर जमानती वारंट जारी किया। 

Open in App

मुंबई, चार अगस्तः सीबीआई की विशेष अदालत ने 2005 में कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए सोहराबुद्दीन के भाई नैमुद्दीन शेख के खिलाफ आज गैर जमानती वारंट जारी किया। गवाही के लिए पेश नहीं होने के बाद अदालत ने यह वारंट जारी किया है।

अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाह नैमुद्दीन को पिछले साल नवंबर में समन करते हुए अपना बयान रिकार्ड कराने के लिए पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस जे शर्मा ने आज नैमुद्दीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया और 10 अगस्त तक उसे अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया।

अदालत हत्या, अपहरण, सबूत मिटाने के लिए भारतीय दंड संहिता और हथियार कानून के तहत गुजरात और राजस्थान के पुलिसकर्मियों सहित 22 लोगों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई कर रही है। गुजरात पुलिस के आंतक रोधी दस्ते ने नवंबर 2005 में महाराष्ट्र में सांगली जाने के क्रम में सोहराबुद्दीन, उनकी पत्नी कौसर बी और एक रिश्तेदार, तुलसीराम प्रजापति को कथित तौर पर अगवा कर लिया था।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :सीबीआईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट