लाइव न्यूज़ :

सुचारू से चल रही है मतगणना, सर्वर पर लोड से नतीजे जल्द अपडेट नहीं किया जा सके: आयोग

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतगणना सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन इसकी वेबसाइट पर रुझान और नतीजों को प्रदर्शित करने में थोड़ा विलंब हुआ क्योंकि सर्वर ओवरलोड था।

आयोग के अधिकारियों ने नतीजों के मंद गति से अपलोड किए जाने से प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की।

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा कि सर्वर पर बहुत ज्यादा लोड था, लेकिन मतगणना चल रही थी।

चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने बताया कि मतगणना सुचारू से चल रही है और सर्वर का लोड मतणना को प्रभावित नहीं कर सकता।

जैन ने कहा कि मतगणना चल रही है और वेबसाइट को बाद में अपडेट किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि एक बार फिर साबित हुआ कि ईवीएम ‘टैम्पर प्रूफ’ हैं।

जैन ने बताया कि अधिकारियों की तरफ से नतीजों को लेकर कमियां होने की कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन ईवीएम को लेकर कुछ बड़ा मसला नहीं हुआ।

आयोग के अधिकारियों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में हुई कथित ‘शरारत’ पर अदालत जाने की योजना बना रही हैं।

बाद में सूत्रों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से चुनाव से पहले और बाद में लिखे गए कुछ पत्रों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नतीजों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि ईवीएम हमेशा की तरह विश्वसनीय है।

उन्होंने कहा कि ईवीएम को राजनीतिक लड़ाई में नहीं घसीटना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos