Lockdown: दिल्ली में लॉकडाउन के बीच महिला ने पुलिस वैन में दिया बच्ची को जन्म

By भाषा | Published: April 9, 2020 05:52 AM2020-04-09T05:52:22+5:302020-04-09T05:52:22+5:30

महिला किदवई नगर में मजदूरों की बस्ती में रहती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला कान्स्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी 28 वर्षीय गर्भवती महिला को ईआरवी (आपात प्रतिक्रिया वाहन) में लेकर सफदरजंग अस्पताल ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में महिला ने वैन में ही बच्ची को जन्म दिया।

Coronavirus: Woman gives birth to girl in police van amid lockdown in Delhi | Lockdown: दिल्ली में लॉकडाउन के बीच महिला ने पुलिस वैन में दिया बच्ची को जन्म

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsदक्षिण दिल्ली के किदवई नगर में बुधवार को एक महिला ने पुलिस की एक वैन में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को वैन से अस्पताल ले जाया जा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस को महिला के परिवार से एक कॉल की गई थी जिसमें उन्होंने सूचित किया कि उन्हें महिला के लिए तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता है।

दक्षिण दिल्ली के किदवई नगर में बुधवार को एक महिला ने पुलिस की एक वैन में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को वैन से अस्पताल ले जाया जा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस को महिला के परिवार से एक कॉल की गई थी जिसमें उन्होंने सूचित किया कि उन्हें महिला के लिए तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता है।

महिला किदवई नगर में मजदूरों की बस्ती में रहती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक महिला कान्स्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी 28 वर्षीय गर्भवती महिला को ईआरवी (आपात प्रतिक्रिया वाहन) में लेकर सफदरजंग अस्पताल ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में महिला ने वैन में ही बच्ची को जन्म दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में महिला और नवजात बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Web Title: Coronavirus: Woman gives birth to girl in police van amid lockdown in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे