लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश में नहीं मनाया जाएगा राम नवमी का त्यौहार, योगी सरकार ने किया ये ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2020 18:49 IST

योगी सरकार ने अब उत्तर प्रदेश में राम नवमी का त्यौहार नहीं मानने का फैसला किया है।

Open in App

कोरोना वायरस को लेकर यूपी में योगी सरकार एक से बढ़कर एक सख्त कदम उठा रही है। योगी सरकार ने अब ऐलान किया है कि इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए उत्तर प्रदेश में राम नवमी का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा। इससे पहले योगी सरकार ने 22 मार्च को उत्तर प्रदेश को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं, बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देने का ऐलान किया है। 

योगी आदित्यनाथ के अनुसार 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी ये पैसे दिए जाएंगे ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों को भी 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल सरकार मुफ्त में देगी। पीडीएस केंद्रों से ये लोगों को दिया जाएगा। 

20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी दिए जाएंगे ये पैसे

योगी आदित्यनाथ के अनुसार 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी ये पैसे दिए जाएंगे ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों को भी 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल सरकार मुफ्त में देगी। पीडीएस केंद्रों से ये लोगों को दिया जाएगा। 

सीएम योगी ने साथ ही बताया कि राज्य में अब तक 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 9 लोग ठीक हो गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वॉर्ड हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी ये जानकारी

मीडिया के सामने शनिवार को अपनी बात रखते हुए सीएम योगी ने कोरोना को लेकर अफरातफरी भी नहीं मचाने की अपील की। योगी ने कहा कि राज्य में भरपूर मात्रा में दवाएं और दूसरी जरूरतों की चीजें मौजूद हैं और इसलिए लोगों को घबराकर बड़ी संख्या में दुकान जाने की जरूरत नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मंत्रियों को जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में भी रखने को कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम