लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र के शहरी इलाकों में 23 जनवरी से धारा 144 लागू

By धीरज पाल | Updated: March 22, 2020 16:25 IST

कोरोना को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मेरे पास महाराष्ट्र में धारा 144 लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है।राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

मुंबई: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट् के शहरी क्षेत्रों में सोमवार (23 मार्च) से धारा 144 लागू होगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं हर किसी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कल सुबह तक Janata Curfew जारी रखें।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मेरे पास महाराष्ट्र में धारा 144 लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं, उन्होंने कहा कि भारत के बाहर किसी भी फ्लाइट को मुंबई में नहीं उतरने दिया जाएगा। 

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों का प्रतिशत 25 प्रतिशत से घटाकर पाँच प्रतिशत कर दिया गया है। 31 मार्च तक केवल आवश्यक कार्यों के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में Coronavirus ने एक बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश किया है, इसलिए मैं लोगों से इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में सभी सावधानी बरतने का आग्रह करता हूं।

मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 63 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो जाने से महाराष्ट्र में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। व्यक्ति को शनिवार को यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बयान में बताया कि मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़िज था। बयान में कहा गया है कि उसे ‘एक्यूट रेस्पीरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई। सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में कोरोना वायरस के एक अन्य मरीज की मौत हो गई थी।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों लोगों की मौत मुंबई में ही हुई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इन 10 मामलों में छह मामले मुंबई और चार पुणे में सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है