लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: गुजरात में शिक्षकों को मिली प्रवासी कामगारों का पता लगाने की जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: April 2, 2020 12:59 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सबसे ज्यादा परेशान प्रवासी मजदूर है। ऐसे में गुजरात सरकार ने प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को प्रवासी कामगारों का पता लगाने और उन्हें निशुल्क राशन मुहैया कराने का काम सौंपा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षकों का एक समूह बुधवार को अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग के पास चाचरावादी वासना गांव के हर घर में गया।गांव का सर्वेक्षण करने के बाद शिक्षकों ने पाया कि देश के विभिन्न हिस्सों से वहां प्रवासी मजदूरों के 14 परिवार रह रहे हैं और उनके पास गुजरात का राशन कार्ड नहीं है।प्रति व्यक्ति दिए जाने वाले राशन में 3.5 किलोग्राम गेंहू, 1.5 किग्रा चावल और एक-एक किलो दाल, चीनी और नमक शामिल होगा।

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के मद्देनजर लॉकडाउन के इस अभूतपूर्व दौर में प्रवासी कामगारों का पता लगाने और उन्हें निशुल्क राशन मुहैया कराने का काम प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को सौंपा है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गांवों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के लिए बुधवार (1 अप्रैल) को बुलाया गया ताकि वहां प्रवासी कामगारों का पता लगाया जा सकें और संबंधित अधिकारियों को उनकी जानकारी दी जा सके। 

कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए लागू किए गए बंद से मानवीय संकट खड़ा हो गया है क्योंकि इससे प्रवासी मजदूरों की नौकरियां चली गई और वे परिवहन की कोई सुविधा न होने पर पैदल ही अपने-अपने गंतव्यों की ओर चल पड़े। हालांकि, सरकार उनकी आवाजाही को अभी के लिए रोकने के वास्ते कदम उठा रही है। शिक्षकों का एक समूह बुधवार को यहां अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग के पास चाचरावादी वासना गांव के हर घर में गया। गांव का सर्वेक्षण करने के बाद शिक्षकों ने पाया कि देश के विभिन्न हिस्सों से वहां प्रवासी मजदूरों के 14 परिवार रह रहे हैं और उनके पास गुजरात का राशन कार्ड नहीं है। 

चाचरावादी वासना में सरकारी प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक ने कहा, 'हमने जिन गरीब परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका पता लगाने के लिए हर घर में सर्वेक्षण किया। गांव में ऐसे 14 परिवारों की पहचान की गई और हमने उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है।' गुजरात सरकार ने एलान किया है कि वह उन गरीब परिवारों को एक महीने का मुफ्त राशन देगी जिनकी आमदनी बंद के कारण प्रभावित हुई है। 

प्रति व्यक्ति दिए जाने वाले राशन में 3.5 किलोग्राम गेंहू, 1.5 किग्रा चावल और एक-एक किलो दालें, चीनी और नमक शामिल होगा। मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि 40 करोड़ रुपये की निधि आवंटित की गई है, जिसके जरिए प्रवासी मजदूरों को भोजन एवं आवास मुहैया कराया जाएगा ताकि वे राज्य को छोड़कर न जाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो