लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या एक्टिव मामलों से हुई ज्यादा, 10 प्वाइंट में जानिए क्या हैं हालात

By विनीत कुमार | Updated: June 10, 2020 11:33 IST

भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच अच्छी खबर भी आई है। पहली बार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या ठीक हुए लोगों से कम हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख के पार, अब तक 7745 लोगों की मौतमहाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चीन के वुहान से भी ज्यादा केस, देश में लगातार 8वें दिन 9000 से ज्यादा नए मामले

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार सुबह 2.76 लाख के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार संक्रमितों की संख्या देश में अब 276583 है। पिछले 24 घंटे में 9985 नए मामले सामने आए हैं और 279 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालो की कुल संख्या अब 7745 हो गई है।

हालांकि, इन सबके बीच एक अच्छी खबर ये है कि भारत में पहली बार कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक्टिव मरीजों से ज्यादा पहुंची है। देश में दरअसल अब एक्टिव मरीजों की संख्या 133632 हो गई है जबकि 135205 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। जानिए देश में कोरोना से हालात से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें...

1. देश में कोरोना के अब तक करीब 5 करोड़ टेस्ट हुए हैं और भारत संक्रमण के मामले में अमेरिका, ब्राजाल, रूस और ब्रिटेन के बाद अब पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।

2. भारत में ये लगातार 8वां दिन है जब कोरोना से 9000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक देश में 9985 कोरोना के नए मामले सामने आए।  

3. देश में पिछले 24 घंटे में जिन 279 लोगों की मौत हुई है उनमें से 120 लोगों की महाराष्ट्र में, 33 की गुजरात, 31 की दिल्ली, 21 की तमिलनाडु, 18 की उत्तर प्रदेश, 11 की तेलंगाना, 10 की पश्चिम बंगाल, नौ की राजस्थान, छह-छह लोगों की मध्य प्रदेश और हरियाणा, तीन की जम्मू कश्मीर, दो की पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तथा एक-एक की बिहार, झारखंड और त्रिपुरा में हुई है। 

4. महाराष्ट्र देश के लिए कोरोना का अब भी सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार अभी महाराष्ट्र में कम्यूनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है। महाराष्ट्र में 90000 से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं। यह संख्या चीन से भी ज्यादा है, जहां के शहर वुहान से यह बीमारी पूरी दुनिया में फैली।

5. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार तक कोरोना के 51000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ये संख्या भी चीन के अकेले वुहान शहर से करीब 700 ज्यादा है।

6. दिल्ली देश का तीसरा ऐसा राज्य है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 1300 से ज्यादा मामले सामने आए। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह चुके हैं कि जुलाई के अंत तक ये संख्या 5 लाख को पार कर जाएगी।

7. तमिलनाडु के एक डीएमके विधायक जे. अन्बाझगन  (J Anbazhagan) की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। कोरोना वायरस से देश में किसी जनप्रतिनिधि की मौत का ये पहला मामला है। तमिलनाडु देश का दूसरा ऐसा राज्य है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां 34914 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 148 लोगों की मौत हुई है।

8. देश में पिछले तीन से चार हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ये वो समय भी है जब लॉकडाउन में ढील देने की शुरुआत हुई। बता दें कि सरकार ने अब कई गाइडलाइंस के साथ शहर में मॉल, धार्मिक स्थल, कार्यस्थल आदि खोलने के इजाजत दे दिए हैं।

9. अभी तक इस संक्रामक रोग से देश में कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई है।  

10. साथ ही जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनामुंबईवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब