लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 86 हजार नए मामले, 3498 लोगों की हुई मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2021 09:48 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 31 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 15 करोड़ 22 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 3 लाख 86 हजार से अधिक नए मामलेकोरोना से देश में मरने वालों की संख्या अब 2 लाख 8 हजार 330 हो गई हैकोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31 लाख 70 हजार 228 हो गई है

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 452 नए मामले मिले हैं। वहीं इसी अवधि में 3498 लोगों की मौत भी इस महामारी के कारण हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 2 लाख 8 हजार 330 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में  2,97,540 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31 लाख 70 हजार 228 हो गई है।

ताजा अपडेट के बाद देश में पिछले साल से लेकर अब तक कुल 1 करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1 करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं अब तक 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 लोगों को कोरोना का टीका देश में लगाया जा चुका है।

महाराष्ट्र में 771 लोगों की मौत, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 66,159 नए मामले सामने आए और 771 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं गुजरात में संक्रमण के 14,327 नए मामले सामने आए और 180 और मरीजों की मौत हो गयी। 

दूसरी ओर दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन कीर्वाधिक संख्या है। शहर में अब तक 15,772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। 

महाराष्ट्र में अभी तक कुल 67,985 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गुजरात में कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,010 हो चुका है। मुंबई में गुरुवार को 82 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में अभी तक कोरोना से 13,036 लोग जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos