लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 300 से ज्यादा मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 09:35 IST

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख 40 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 15 हजार के करीब नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14011 हो गई है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारीदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल एक लाख 78 हजार से ज्यादा है

Corona Update: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हजार के पार पहुच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार कोरोना से अब तक देश में 14011 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े आज सुबह तक के हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या भी देश में 440215 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 178014 है जबकि 248189 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। भारत में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 14,933 नए मामले सामने आए हैं जबकि 312 लोगों की मौत हुई है। इस बीच राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है।

रिकवरी रेट देश में अब बढ़कर 56 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 10,994 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 56.38 प्रतिशत हो गई है।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

इस बीच दिल्ली सोमवार को देश में कोरोना से प्रभावित दूसरा सबसे बड़ा राज्य बन गया। दिल्ली ने तमिलनाडु को पीछे छोड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भरोसा जता रहे हैं कि सब ठीक है। महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच गोवा में कल कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई।

दिल्ली को लेकर सोमवार को जानकारी सामने आई थी कि 2,909 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढकर 62,655 हो गई। वहीं 58 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 2,233 तक पहुंच गई। दिल्ली में 15 जून से 21 जून के बीच कोरोना वायरस संक्रमण के 18,564 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में मामलों की संख्या 62,087 है जो कि देश में तीसरी सबसे अधिक है। वहीं मृतक संख्या 794 है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं जहां कुल मामले 1,35,796 और मृतक संख्या 6,283 है। मुंबई में मामलों की संख्या 67,635 थी और आशंका है कि दिल्ली के मामले अगले कुछ दिनों में इस शहर के आंकड़े को पार कर जाएंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है