Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण की संख्या में सबसे बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में 2293 नए केस

By विनीत कुमार | Published: May 2, 2020 09:09 AM2020-05-02T09:09:18+5:302020-05-02T09:21:52+5:30

भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 26167 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह ताजा अपडेट जारी किया। इसके अनुसार कोरोना से अब तक देश में 1218 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus Update 2293 new cases 71 deaths in the last 24 hours in india highest number of cases reported | Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण की संख्या में सबसे बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में 2293 नए केस

भारत में कोरोना से अब तक देश में 1218 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में अब तक कोरोना से 1218 लोगों की मौत हो चुकी है: स्वास्थ्य मंत्रालयसरकार की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2293 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2293 नए मामले सामने आए हैं जबकि 71 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या बढकर 1218 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 26167 हो गई है। वहीं 9950 लोग डिस्चार्ट/ठीक हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बाद 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। सरकार ने इसे पहले 14 अप्रैल और फिर बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया। अब इसे दो हफ्ते के लिए और बढ़ाकर 17 मई तक के लिए लागू किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लागू लॉकडाउन के दूसरे चरण के समाप्त होने से पहले कोरोना संक्रमण के रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन का राज्यवार बंटवारा किया। इसके हिसाब से सरकार ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ छूट देने का फैसला भी किया है। देशभर में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया गया है।

इस सूची में दिल्ली के 11 जिलों को रेड जोन (हॉटस्पॉट्स) घोषित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के 14 जिले रेड जोन, 16 ऑरेंज जोन और छह ग्रीन जोन में शामिल हैं। गुजरात के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और पांच ग्रीन जोन में हैं। वहीं मध्य प्रदेश के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और 24 ग्रीन जोन में हैं। राजस्थान के आठ रेड, 19 ऑरेंज और छह जिले ग्रीन जोन में हैं। 

उत्तर प्रदेश के 19 जिले रेड जोन, 36 ऑरेंज जोन और 20 ग्रीन जोन में हैं। जबकि तमिलनाडु के 12 जिले रेड जोन, 24 ऑरेंज और एक ग्रीन जोन में हैं। गोवा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम पूरी तरह ग्रीन जोन में है। 

तेलंगाना के छह जिले रेड, 18 ऑरेंज और नौ ग्रीन जोन में हैं। आंध्र प्रदेश के पांच जिले रेड जोन, सात ऑरेंज जोन और एक ग्रीन जोन में है। पश्चिम बंगाल के 10 जिले रेड जोन, पांच ऑरेंज और आठ ग्रीन जोन में हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मेघालय, पुडुचेरी और त्रिपुरा जैसे कुछ राज्यों में कोई भी रेड जोन नहीं है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Coronavirus Update 2293 new cases 71 deaths in the last 24 hours in india highest number of cases reported

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे