लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: आज दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के 183 नए मामले आए सामने, जिनमें तबलीगी जमात से जुड़े 154 मामले

By अनुराग आनंद | Updated: April 10, 2020 21:01 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतबलीगी जमात से जुड़े लोगों में सैकड़ों की संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।दिल्ली में लोगों के बीच संक्रमण न फैले इसके लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने कई कुछ विशेष नीति के तहत काम शुरू किए हैं।

नई दिल्ली:दिल्ली में आज (शुक्रवार) कोरोना संक्रमण के 183 नए मामले दर्ज किए गए है। इनमें से 154 मामले निज़ामुद्दीन मरकज़ से जुड़े हैं। ये आंकड़े दिल्ली सरकार के हैं। वहीं, केंद्र सरकार की स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 बज ेतक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 898 मामले सामने आए हैं। जबकि, दिल्ली में इस जानलेवा बीमारी से जंग जीतकर 25 लोग वापस अपने घर लौट गए हैं। यही नहीं दिल्ली में अब तक इस बीमारी की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हुई है। इनमें से ज्यादातर मामले में तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से इस बात को लेकर पहले ही साफ कर दिया गया था कि आने वाले समय में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकती है। दिल्ली सरकार की तरफ से इस बात की आशंका इसलिए पहले ही जाहिर की गई थी क्योंकि मरकज से अस्पताल में भर्ती हुए कई तबलीगी जमात के लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखे थे। 

बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले 130 से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कुल 137 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 32 मामले दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में दर्ज किए गए।

दक्षिणी जिले में 23, उत्तरी जिले में 20, बाहरी जिले में 14 और शाहदरा में 14 मामले दर्ज किए गए। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

दक्षिणी जिले में लॉकडाउन के दौरान आदेश का उल्लंघन कर शबेबरात के अवसर पर लोग एकत्रित हुए जिसके खिलाफ महरौली पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शब ए बरात के दौरान उपद्रव की आशंका के चलते 240 लोगों को हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्लीअरविंद केजरीवालसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया