लाइव न्यूज़ :

अगस्त में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एसबीआई रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में चरम पर पहुंचेंगे मामले

By अभिषेक पारीक | Updated: July 5, 2021 18:22 IST

देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर चिंता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक रिपोर्ट का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अगस्त में आ सकती है और सितंबर में अपने चरम पर पहुंच सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। 'कोविड-19ः द रेस टू फिनिशिंग लाइन' रिपोर्ट को एसबीआई रिसर्च ने तैयार किया है।कोरोना के मामले अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बढ़ना शुरू हो सकते हैं ।

देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर चिंता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक रिपोर्ट का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर अगस्त में आ सकती है और सितंबर में अपने चरम पर पहुंच सकती है। 'कोविड-19ः द रेस टू फिनिशिंग लाइन' रिपोर्ट को एसबीआई रिसर्च ने तैयार किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भारत जुलाई के दूसरे सप्ताह में कोविड-19 के प्रति दिन दस हजार मामलों का अनुभव कर सकता है। हालांकि मामले अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बढ़ना शुरू हो सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में 7 मई को मामले अपने चरम पर थे। 

यह अनुमान ऐतिहासिक रुझानों पर आधारित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक आंकड़ों से पता चलता है कि औसतन तीसरी लहर के दौरान पहुंचने वाले चरम मामले कोरोना वायरस की महामारी की दूसरी लहर से करीब दो या 1.7 गुना हो सकते हैं। 

कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के दौरान भी अनुमान सामने आए थे। अधिकांश विशेषज्ञ सहमत हैं कि देश में तीसरी लहर आएगी। यहां पर कई ऐसे अनुमान हैं जो कि कहते हैं कि तीसरी लहर आएगी। 

जून में प्रकाशित एक एसबीआई रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य संभावित लहर दूसरी लहर जितनी ही गंभीर हो सकती है। हालांकि यह भी कहा गया कि कोरोना वायरस से संबंधित मौतों की संख्या दूसरी लहर की अपेक्षा कम होगी। 

देश में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल और मई में अपने चरम पर थी। देश ने इस अवधि के दौरान दैनिक संक्रमण और दैनिक मौतों की रिकॉर्ड संख्या देखी। साथ ही ऑक्सीजन संकट से भी देश जूझ रहा था। इसके बाद लगाई गई पाबंदियों के कारण दैनिक मामलों में कमी आई है, लेकिन कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाबंदियां हटाई जा रही हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों