Coronavirus: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए कहा

By शीलेष शर्मा | Published: March 25, 2020 07:27 AM2020-03-25T07:27:45+5:302020-03-25T07:27:55+5:30

सोनिया ने मोदी को स्मरण कराया वेल्फेयर बोर्ड के पास सैस के रूप में 31 मार्च 2019 तक 49688. 07 करोड़ की राशि आयी है लेकिन बोर्ड ने केवल 19 ,379 . 922 करोड़ ही खर्च किये हैं, शेष बची राशि से संकट काल में दिहाड़ी के लिये सरकार तुरंत फ़ैसला करे।

Coronavirus: Sonia Gandhi writes to PM Modi, asking for financial help to laborers | Coronavirus: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए कहा

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी। (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख कर निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को कोरोना की जंग के कारण आ रहीं आर्थिक मुश्किलों से निज़ात दिलाने के लिये तुरंत आर्थिक मदद देने की मांग की है। सोनिया ने इस बात का भी उल्लेख किया देश भर में लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो चुका है लाखों लाख मज़दूर जो घर वार छोड़ कर रोटी के लिये बाहर निकले थे अब बेरोज़गारी ने उनको पुनः अपने अपने घरों को लौटने पर मज़बूर कर दिया है..

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख कर निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को कोरोना की जंग के कारण आ रहीं आर्थिक मुश्किलों से निज़ात दिलाने के लिये तुरंत आर्थिक मदद देने की मांग की है। 

सोनिया ने इस बात का भी उल्लेख किया देश भर में लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो चुका है लाखों लाख मज़दूर जो घर वार छोड़ कर रोटी के लिये बाहर निकले थे अब बेरोज़गारी ने उनको पुनः अपने अपने घरों को लौटने पर मज़बूर कर दिया है, इसी आपाधापी में यह मज़दूर फंसे पड़े हैं।

सोनिया ने मोदी को स्मरण कराया वेल्फेयर बोर्ड के पास सैस के रूप में 31 मार्च 2019 तक 49688. 07 करोड़ की राशि आयी है लेकिन बोर्ड ने केवल 19 ,379 . 922 करोड़ ही खर्च किये हैं, शेष बची राशि से संकट काल में दिहाड़ी के लिये सरकार तुरंत फ़ैसला करे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्य मंत्रियों को भी पत्र लिख कर तुरंत लेबर सैस से मिली रक़म से मज़दूरों को आर्थिक सहायता देने को कहा है साथ ही उसकी जानकारी पार्टी को उपलब्ध कराने की हिदायत दी है, यह जानने के लिये कि किस राज्य ने कितनी सहायता की और इसकी व्यवस्था में कितना समय लिया। 

सोनिया के अलावा प्रियंका गांधी भी ट्वीट कर यह मांग उठाई ,साथ ही उन्होंने यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम निर्देश ज़ारी किये जिसमें कोरोना की जंग में पूरी तरह लोगों की मदद करने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है। 

Web Title: Coronavirus: Sonia Gandhi writes to PM Modi, asking for financial help to laborers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे