लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दिल्ली में रैपिड टेस्ट की शुरुआत, 25 कैदी वाहनों को बनाया जाएगा मोबाइल लैब

By निखिल वर्मा | Updated: April 20, 2020 15:32 IST

दिल्ली सरकार को दो दिन पहले 42 हजार रैपिड टेस्ट किट्स मिल गई थी और आज से कंटेनमेंट जोन में जांच शुरू होगी। दिल्ली सरकार ने 79 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के बाद दिल्ली भारत का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है, यहां अब तक 45 लोगों की मौत हुई हैबीते 24 घंटे में दिल्ली में 110 नए मामले मिले हैं जबकि दो और लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली सरकार ने 79 कंटेनमेंट जोन में रैडम टेस्टिंग के लिए दिल्ली पुलिस के 25 कैदी वैन का आर्डर किया है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही 25 कैदी वैन को मॉडिफाई कर लिया जाएगा। कैदी वाहनों को मोबाइल लैब बनाने की तैयारी है। दिल्ली सरकार ने तीन-चार दिनों के अंदर 40 हजार से रैपिड टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के 11 जिलों में प्रत्येक जगह दो-दो वैन भेजी जाएंगी और तीन वैन को मुख्यालय में स्टैंडबाय पर रखा जाएगा। ये कैदी वैन पुलिस सुरक्षा के साथ कंटेनमेंट जोन में जाएंगे। अगर कोई प्रतिरोध और अप्रिय घटना होती है कि तो अर्धसैनिक बलों को तैनात करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

यह निर्णय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रविवार (19 अप्रैल) को लिया गया है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, दिल्ली में 186 कोरोना पॉजिटिव मामले सीधे स्पर्शोन्मुख हैं। यानि स्पर्शोन्मुख मामले उन लोगों को संदर्भित करते हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। साथ ही, वह दूसरों को तेजी से यह वायरस फैलाते हैं।  ऐसे रोगियों की पहचान करने के लिए व्यापक परीक्षण करने की जरूरत है।

जो स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं उनमें तिलक नगर से 35, तुगलकाबाद एक्सटेंशन से 30, नबी करीम से 5, सदर बाजार से तीन और निजामुद्दीन से दो मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के तहत किसी भी प्रतिबंध को कम नहीं किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के सभी जिलों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। दिल्ली सरकार 27 अप्रैल को राज्य में कोरोना वायरस की इस स्थिति की समीक्षा करेगी।

एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस के चलते शहर में व्यापक परीक्षण की आवश्यकता है। परीक्षण किट की उपलब्धता ने इसे संभव बना दिया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि दिल्ली को 42 हजार टेस्ट किट मिल चुके हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील