लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: रेल चालक, गार्ड और टीटीई की जान जोखिम में, मास्क, सैनिटाइजर के बिना ड्यूटी करने को मजबूर

By आनंद शर्मा | Updated: March 16, 2020 20:55 IST

इस मामले में कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से बात भी की है. लेकिन प्रशासन फंड, मास्क और सैनिटाइजर की कमी बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता दिख रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देइन नागपुर मंडल कार्यालयों के तहत लगभग 5 हजार रेल चालक, गार्ड और रनिंग टिकट चेकिंग स्टाफ काम कर रहे हैं. इस मामले में कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से बात भी की है.

नागपुर: कोरोना की दहशत के बीच यात्रियों को परिवहन सेवा देने में जुटे रेल चालक, गार्ड और टिकट चेकिंग स्टाफ बिना मास्क और सैनिटाइजर के ड्यूटी करने को मजबूर हैं. इससे उनकी जान जोखिम में पड़ने की प्रबल आशंका जताई जा रही है. बावजूद इसके प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल कार्यालय नागपुर में हैं. 

इन नागपुर मंडल कार्यालयों के तहत लगभग 5 हजार रेल चालक, गार्ड और रनिंग टिकट चेकिंग स्टाफ काम कर रहे हैं. लेकिन इनमें से किसी भी कर्मचारी को अब तक मास्क और सैनिटाइजर मुहैया नहीं कराया गया है जबकि यह स्टाफ सीधे तौर पर रेलयात्रियों के संपर्क में आते हैं. इससे उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है.

इस मामले में कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से बात भी की है. लेकिन प्रशासन फंड, मास्क और सैनिटाइजर की कमी बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ता दिख रहा है. इतना ही नहीं, रेल कर्मचारियों से खुद ही मास्क, सैनिटाइजर खरीदने की मुफ्त सलाह भी प्रशासन की ओर से दी जा रही है.

ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट नहीं देंगे कर्मचारी

सीआरएमएस के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और आॅल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के उपाध्यक्ष एस.के. शुक्ला ने कहा है कि रेल चालक, गार्ड और अन्य रनिंग स्टाफ को जल्द से जल्द मास्क, सैनिटाइजर, ब्रेथ ऐनेलाइजर पाइप, साबुन आदि मुहैया नहीं कराया गया तो वे बिना ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट के मैन्युअली ड्यूटी पर साइन इन करेंगे. उनका यह भी कहना है कि प्रशासन मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने को लेकर अपनी लाचारगी जता रहा है. ऐसे में आगामी दिनों में रेल कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ने की आशंका बनी हुई है. इस सबके बीच वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं