लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2020 19:08 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है कि आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए मिलकर लड़ने का संदेश जारी किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर प्रियंका गांधी ने कोरोना वायरस को महामारी माना है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है कि आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस को परास्त करने के लिए मिलकर लड़ने का संदेश जारी किया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस महामारी को परास्त कर सकते हैं।

आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है।एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं।आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें।#COVIDー19#CoronavirusPandemicpic.twitter.com/Umn3luNsjg— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 13, 2020

भारत में क्या है कोरोना वायरस का अपडेट-बता दें कि नागपुर के संभागीय आयुक्त ने कहा कि नागपुर में कोरोना वायरस से 2 लोगों में पॉजिटिव केस पाए गए, अब शहर में कुल 3 पॉजिटिव केस हो गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 17 हो गए। इसके अलावा,  भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 81 केस मिले हैं। जिनमें 64 भारतीय हैं और 16 इटली के रहने वाले हैं। वहीं, एक कनाडा के रहने वाले हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि  इन मामलों के पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। अब तक, ऐसे  4000 से अधिक लोगों की पहचान की गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 45 वर्षीय मरीज की हालत स्थिर है जबकि अन्य 15 को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी संभागीय आयुक्त संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इटली, जर्मनी, चीन, फ्रांस, स्पेन और दक्षिण कोरिया की यात्रा करके नागपुर आने वाले यात्रियों को शुक्रवार से पृथक रखा जाएगा चाहे उनमें संक्रमण के लक्षण दिखे या नहीं।

नागपुर में कोरोना वायरस की जांच में दो और पुणे में एक और मामले की पुष्टि के साथ ही शुक्रवार को महाराष्ट्र में इस विषाणु से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 17 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंडलायुक्त संजीव कुमार ने कहा कि नागपुर में दो दिन पहले 45 वर्षीय एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद शुक्रवार को उक्त व्यक्ति की पत्नी और दोस्त के भी जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

कुमार ने कहा, “व्यक्ति अपनी पत्नी और दोस्त के साथ पिछले सप्ताह अमेरिका से लौटा था।” अधिकारियों ने बताया कि उसे शहर में स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए 15 लोगों की निगरानी की जा रही थी और उनके नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे।

व्यक्ति की पत्नी और दोस्त का यहां सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुणे में अमेरिका की यात्रा कर आए एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 10, मुंबई और नागपुर में तीन-तीन और ठाणे में एक कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसप्रियंका गांधीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

विश्व7 सिस्टर्स को भारत से अलग कर देंगे: बांग्लादेश नेता की गीदड़ भभकी, असम के सीएम ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है