लाइव न्यूज़ :

देश भर के जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बनाने की तैयारी, जानिए कब तक होंगे इंस्टॉल

By हरीश गुप्ता | Updated: April 26, 2021 07:42 IST

कोरोना संकट के बीच मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे162 पुराने स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट मई अंत तक होंगे शुरूपिछले साल स्वीकृत 162 पीएसए में से 18 अप्रैल तक केवल 33 ही स्थापित किए गए162 प्लांट्स को मार्च 2020 तक ही तैयार कर लिया जाना था, हालांकि इस काम में देरी हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम केयर्स) से पूरे देश में और 551 प्रेशर स्विंग एड्सॉर्पशन (पीएसए) मे़डिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के निर्देश दिए।

यह उन 162 संयंत्रों के अतिरिक्त होंगे जिनके लिए पिछले साल 201.58 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। पिछले साल स्वीकृत 162 पीएसए में से 18 अप्रैल तक 33 ही स्थापित किए जा सके थे।

दुर्भाग्यवश इनमें से केवल एक ही प्लांट महाराष्ट्र में है। रविवार को 551 प्लांट्स को स्वीकृति के बाद महाराष्ट्र के खाते में कम से कम 35 ऑक्सीजन प्लांट्स आने की उम्मीद बंधी है।

ऑक्सीजन संयंत्रों से सुधरेंगे जिला स्तर पर हालात

इन संयंत्रों से जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता को बल मिलेगा। इन संयंत्रों की स्थापना विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मुख्यालयों में चिन्हित अस्पतालों में की जाएगी और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय काम करेगा।

इस तरह से अपने स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन की सुविधा से इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध सुनिश्चित करने के लिए देश के हर जिले में ऑक्सीजन संयंत्र...एक महत्वपूर्ण निर्णय जो अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को मजबूती प्रदान करेगा और देश भर के लोगों की मदद करेगा।

प्रधानमंत्री ने हालात का उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लेने के बाद नाराजगी के सुर में कहा कि अब इसमें और देरी नहीं हो। इस मामले में सीएमएसएस के महानिदेशक सुरेश पुरी और स्वास्थ्य मंत्रालय से संयुक्त सचिव निपुण विनायक ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई ईमेल का भी केवल इतना जवाब मिला कि इस मामले में दो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

मार्च तक बनने थे सभी प्लांट

यह पूरी तरह से वित्तपोषित 162 प्लांट्स केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीनस्थ सेंट्रल मेडिकल सर्विसेस सोसायटी (सीएमएसएस) द्वारा मार्च 2020 तक तैयार कर लिए जाने थे। इसके लिए टेंडर अक्टूबर में निकाले जाने के बाद दिसंबर में ऑर्डर दे दिए गए थे।

मौजूदा स्थिति- 2020 में मंजूर 16218 अप्रैल तक इंस्टॉल- 33अप्रैल अंत तक होंगे शुरू- 59मई अंत तक शुरू होंगे- 70मंजूर नए प्लांट- 551 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव