लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: कैदी बनाएंगे मास्क, केरल में 19 लोग संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 14:46 IST

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य के केंद्रीय कारागारों में जल्द ही मास्क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के प्रसार से पैदा हुए भय के चलते केरल में मास्क की कमी पड़ गई है, ऐसे में राज्य सरकार ने जेलों में टेलरिंग इकाइयों में इसे बनाने का फैसला किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 मामलों की पुष्टि हुई है।विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्डों में 270 लोगों को रखा गया है। वहीं, 4180 लोग निगरानी में हैं। 

तिरुवनवंतपुरमः केरल सरकार ने कोरोना वायरस के फैलने से लोगों में पैदा हुए भय के बाद मास्क की कमी से निपटने के लिये राज्य की जेलों की टेलरिंग (सिलाई-कटाई) इकाइयों का उपयोग करने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य के केंद्रीय कारागारों में जल्द ही मास्क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के प्रसार से पैदा हुए भय के चलते केरल में मास्क की कमी पड़ गई है, ऐसे में राज्य सरकार ने जेलों में टेलरिंग इकाइयों में इसे बनाने का फैसला किया है।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 मामलों की पुष्टि हुई है और विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्डों में 270 लोगों को रखा गया है। वहीं, 4180 लोग निगरानी में हैं। 

केरल में इटली के एक व्यक्ति सहित तीन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। यह जानकारी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि तीन नये मामले सामने आने के साथ राज्य में प्रभावित लोगों की संख्या 19 हो गई है।

विजयन ने कहा, ‘‘वरकाला के पास रहने वाले इटली के एक पर्यटक को जांच में पॉजिटिव पाया गया और उसे वहीं पर पृथक इकाई में रखा गया है।’’ स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि बाद में विदेशी नागरिक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा जाएगा। विजयन ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में कल का अपुष्ट मामला भी जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरा व्यक्ति ब्रिटेन से लौटा है और यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वह पृथक वार्ड में है।’’ विजयन ने कहा कि राज्य में कम से कम 5468 लोगों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 277 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 1715 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है जिनमें से 1132 मामले निगेटिव पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलइटलीचीनपिनाराई विजयनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए