लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का प्रकोपः अब कल ही लाया जाएगा वित्त विधेयक, सरकार मौजूदा बजट सत्र को जल्द स्थगित करने पर कर रही विचार

By हरीश गुप्ता | Updated: March 22, 2020 07:39 IST

Coronavirus Outbreak: सरकार सोमवार को वित्त विधेयक वोटिंग के लिए लाएगी. एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि वित्त विधेयक को जल्द लाने का निर्णय भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के करीब आने वाले काफी संख्या में सांसदों के कोरोना वायरस प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने वित्त विधेयक सोमवार को लाने और उसी दिन पारित कराने का निर्णय लिया. पहले इस विधेयक को इस महीने के अंतिम सप्ताह में लाया जाना था.

ऐसा लगता है कि 'कनिका' वायरस ने असर दिखाया है और सरकार मौजूदा बजट सत्र को जल्द स्थगित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. पहले 3 अप्रैल तक चलने वाला संसद सत्र अगले कुछ दिनों में समाप्त हो सकता है. इस संबंध में पहला संकेत उस समय मिला जबकि सरकार ने वित्त विधेयक सोमवार को लाने और उसी दिन पारित कराने का निर्णय लिया. पहले इस विधेयक को इस महीने के अंतिम सप्ताह में लाया जाना था.

लखनऊ पार्टी में गायिका कनिका कपूर के संपर्क में आने वाले भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के जरिये कई सांसदों के कोरोना वायरय से संक्रमित होने की आशंका में सरकार का हृदय परिवर्तन हुआ है. दुष्यंत सिंह खुलकर सांसदों के निकट आए, 17 मार्च को भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए, 18 मार्च को राष्ट्रपति भवन में नाश्ते पर जाने के साथ द्रमुक सांसद कनिमोझी की ओर से दी गई पार्टी में भी शामिल हुए. अब भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा है.अंदुरूनी सूत्रों का कहना है कि सरकार सोमवार को वित्त विधेयक वोटिंग के लिए लाएगी. एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि वित्त विधेयक को जल्द लाने का निर्णय भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के करीब आने वाले काफी संख्या में सांसदों के कोरोना वायरस प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर लिया गया है. उनमें कोरोना संक्रमण की आशंका काफी अधिक है.हकीकत में कम से कम 10 सांसदों के संसद की कार्यवाही से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगने से भाजपा नेतृत्व असमंजस में है. किसी भी सांसद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की स्थिति में अनुपस्थिति की इजाजत मांगने वाले सांसदों की तादाद बढ़ सकती है. ऐसे समय जबकि रविवार को देशभर में जनता कर्फ्यू के जरिये पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, सरकार सदन को जारी रखने का जोखिम नहीं उठा सकती है. काफी संख्या में सांसदों ने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि संसद सत्र जारी रहना उनकी सेहत से खिलवाड़ साबित हो सकता है.

कहीं अधिक होगी भयावहता

सरकार को पता है कि कोरोना वायरस की जो स्थिति अभी दिख रही है, दरअसल उसकी भयावहता उससे कहीं अधिक होगी. यही नहीं, कोरोना वायरस के केसों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है जो बुरे वक्त का संकेत है. 10 रेलयात्रियों का कोरोना पॉजिटिव होना सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. जयपुर, उदयपुर, जोधपुर समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीदिल्लीसंसद बजट सत्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया