लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में एक और मौत, मरने वाले की संख्या 4, देश भर में 873 केस, 19 मरे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2020 19:48 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के कुल 873 मामले सामने आए हैं और 19 मौतें हुई। कल से 149 नए मामले सामने आए हैं। हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर समुदाय पर निगरानी, नियमित रूप से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और रोकथाम स्ट्रेटजी को लागू करने में लगे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि CGHS में जो हमारे पुराने मरीज़ हैं उनको 3 महीने की दवाई एक साथ जारी की जाए।मरीज़ को खुद ना जाना पड़े। हमारी और दुनिया भर की रिपोर्ट के मुताबिक उम्रदराज लोगों को ज्यादा ख़तरा है।

अहमदाबादः अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गुजरात में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर चार हो गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 46 वर्षीय एक महिला की यहां शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में मौत हो गई, जिससे गुजरात में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब चार हो गई है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि महिला को 26 मार्च को टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था और तब से वह वेंटिलेटर पर थी।

उसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह भी था। इससे पहले, गुरुवार को भावनगर में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोविड-19 के कारण मौत हो गई। अहमदाबाद और सूरत में भी एक-एक मौत हुई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस के 53 पॉजिटिव मामले पाये गए हैं। 

 गुजरात में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 55 हो गए हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 8 नए Coronavirus पॉजिटिव केस आज राज्य में पाए गए है। 7 मुंबई में और 1 नागपुर में। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 167 हो गई है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अब तक छह नए मामले दर्ज किए गए। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘गत शाम को छह नए मामले सामने आने से राज्य में ऐसे मामले की संख्या 55 हो गई है।’’ गुजरात में कोविड-19 के 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। सूरत, भावनगर में एक-एक और अहमदाबाद में2 की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के कुल 873 मामले सामने आए हैं और 19 मौतें हुई। कल से 149 नए मामले सामने आए हैं। हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर समुदाय पर निगरानी, नियमित रूप से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और रोकथाम स्ट्रेटजी को लागू करने में लगे हुए हैं।

आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि CGHS में जो हमारे पुराने मरीज़ हैं उनको 3 महीने की दवाई एक साथ जारी की जाए और मरीज़ को खुद ना जाना पड़े। हमारी और दुनिया भर की रिपोर्ट के मुताबिक उम्रदराज लोगों को ज्यादा ख़तरा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के डॉ. रमन आर. गंगाखेडकर ने कहा कि हमारे यहां 5 लाख से ज्यादा प्रोब जो हमने अमेरिका से मंगाए थे वो आ चुके हैं, इसका मतलब है कि हम 5 लाख लोगों की अतिरिक्त टेस्टिंग कर सकते हैं।  

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरातमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है