लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 8000 से कम ही रहेगी, प्रमुख जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा

By भाषा | Updated: May 26, 2020 18:50 IST

कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में लाखों लोग जान गवां चुके हैं। लाखों की संख्या में लोग इस वायरस में संक्रमित हो चुके है। दिसंबर 2019 में सबसे पहले चीन के वुहान में सबसे पहले यह मामला आया था

Open in App
ठळक मुद्देऐसा लगता है कि केरल, पंजाब और हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का समय अब निकल चुका है।निदेशक प्रोफेसर जी. वी. एस. मूर्ति ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए भारत को एक इकाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

बेंगलुरुः  प्रमुख जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि भारत में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 8000 से कम ही रहेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केरल, पंजाब और हरियाणा में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का समय अब निकल चुका है। भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान (हैदराबाद) के निदेशक प्रोफेसर जी. वी. एस. मूर्ति ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए भारत को एक इकाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि राज्यों और जिलों में जनसंख्या अलग-अलग है, भिन्न स्वास्थ्य प्रणाली है और साक्षरता का स्तर भी अलग-अलग है।

उन्होंने कहा ‘‘इसलिए जरूरी है कि बढ़ते मामलों के बारे में राज्य और जिला स्तर पर बात की जाए।’’ प्रोफेसर मूर्ति ने कहा कि प्रति दस लाख की आबादी पर जहां 25 अप्रैल तक भारत में 17.6 मामले थे वहीं 25 मई तक यह प्रति दस लाख पर बढ़कर 99.9 हो गए। महाराष्ट्र में 25 अप्रैल को प्रति दस लाख आबादी पर 61.9 मामले थे जो कि 25 मई तक बढ़कर प्रति दस लाख पर 383 हो गए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की बात करें तो 25 अप्रैल को प्रति दस लाख लोगों पर 23.4 मामले थे जो 25 मई को बढ़कर 199.3 हो गए।

वहीं गुजरात में 25 अप्रैल को प्रति दस लाख लोगों पर 48.1 मामले थे जो 25 मई तक बढ़कर 219 हो गए। दिल्ली की बात करें तो यहां मामले बहुत तेजी से बढ़े और 25 अप्रैल को जहां प्रति दस लाख लोगों पर 140 मामले थे वह 25 मई को 690 हो गए। प्रोफेसर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ प्रतीत होता है कि महाराष्ट्र , तमिलनाडु , गुजरात और दिल्ली में मामले अब तेजी से बढ़ने की ओर हैं वहीं केरल, पंजाब और हरियाणा में लगता है कि मामले बढ़ने का समय चला गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश के 70 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से हैं। इन राज्यों में मामले बढ़ने पर ही देश में मामले बढ़ेंगे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए लगता है कि ऐसा जून की शुरुआत से जुलाई मध्य तक हो सकता है।’’

देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या पर प्रोफेसर ने कहा, ‘‘ अगर मानक दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया और अस्पताल में सुविधाएं पर्याप्त रहीं तो कोविड-19 से 7500-8000 से कम ही लोगों की जान जाएगी। इसका मतलब है कि प्रति दस लाख लोगों पर चार या पांच लोगों की ही जान जाएगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया