लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना विस्फोट का खतरा, जुलाई अंत तक 5.5 लाख केस, मनीष सिसोदिया ने चेताया

By निखिल वर्मा | Updated: June 9, 2020 13:18 IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आशंका जताई है कि 31 जुलाई तक राजधानी में कोरोना वायरस के 5.5 लाख मामले हो सकते हैं. कम से कम 80 हजार बेड की जरूरत होगी.

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 जूुन तक 44 हजार केस और 30 जून तक एक लाख केस आ सकते हैंबैठक में मनीष सिसोदिया ने उप राज्यपाल से अपने फैसले पर विचार करने को कहा, जिससे एलजी ने इंकार कर दियामहाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले आए हैं

दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं शुरू हुआ है। यह जानकारी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। उप राज्यपाल अनिल बैजल द्वारा बुलाई गई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक से निकलने के बाद सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी में अभी सामुदायिक प्रसार नहीं हो रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने के अपने निर्णय पर विचार करने से उप उप राज्यपाल ने इनकार किया है। वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 50 फीसदी वैसे हैं जिनमें संक्रमण के स्रोत का पता नहीं है।

कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसार) तब होता है जब कोई व्यक्ति किसी ज्ञात संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए बिना ही इसका शिकार हो जाता है। केंद्र सरकार ने भारत में कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार को लेकर हमेशा इनकार किया है।

दिल्ली में पिछले दिनों जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, उसके आधार पर दिल्ली सरकार के अधिकारी मान रहे हैं कि सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) शुरू हो चुका है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले करीब 30 हजार हुए

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,007 नए मरीज सामने आए। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण ने अब तक 874 लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 874 हो गई है और कोविड-19 के कुल मामले 29,943 हो गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, अबतक 11,357 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 17,172 रोगी इलाज करा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि अबतक कोविड-19 के 2,55,615 नमूनों की जांच की गई है। इसके अलावा 13,405 संक्रमित मरीज घर में आइसोलेट हैं। 248 मरीज वेंटिलेटर या आईसीयू में हैं। शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या सोमवार को बढ़कर 183 हो गई है जो रविवार को 169 थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमनीष सिसोदियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत