लाइव न्यूज़ :

दुनिया के कई देश में कोविड-19 के नए केस, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू, एक्शन में कर्नाटक सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2022 18:32 IST

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर यात्रियों की (कोविड-19) जांच शुरू की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। कोविड-19 संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।चीन और जापान सहित कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है।

बेलगावीः विश्व के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले अचानक तेजी से बढ़ने के मद्देनजर कर्नाटक सरकार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू करेगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किस दिन से यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर यात्रियों की (कोविड-19) जांच शुरू की जाएगी। सुधाकर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्थिति के मद्देनजर हमें कुछ एहतियाती कदम उठाने होंगे। केआईए पर बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं। हम वहां यात्रियों की जांच शुरू करेंगे। ’’

स्वास्थ्य मंत्री ने दुनिया के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से चीन में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच लोगों के कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोविड-19 संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के उभरते हुए स्वरूपों पर नजर रखने के लिए जीनोम अनुक्रमण के वास्ते नमूने भेजने के उपाय किए हैं। के. सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन और जापान सहित कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है।

चीन में कोविड के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इसलिए हमें बूस्टर (एहतियाती) खुराक पर ध्यान देने की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 को लेकर अगले कदम पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। ’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 100 प्रतिशत पात्र लोगों ने कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले ली हैं, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोगों ने टीके की एहतियाती खुराक नहीं ली है। के. सुधाकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों को अभी तक कोविड-19 टीके की बूस्टर (एहतियाती) खुराक नहीं लगी है, उन्हें इसे लेना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम सभी आवश्यक सावधानी बरतेंगे और इस संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। ’’ 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकर्नाटककोरोना वायरसबेंगलुरुचीनजापान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos