लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे 800 से ज्यादा विदेशियों को वापस भेजा गया

By भाषा | Updated: April 12, 2020 06:41 IST

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समिति विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों के विभिन्न देशों में लौटने में सहयोग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन (बंद) के दौरान पंजाब में फंसे विदेशियों और प्रवासी भारतीयों सहित 800 से अधिक लोगों को उनके देशों में वापस भेज दिया गया है।बयान में कहा गया है कि 31 मार्च से नौ अप्रैल के बीच 825 लोगों को केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक अलग-अलग देशों में भेजने की व्यवस्था की गई।

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन (बंद) के दौरान पंजाब में फंसे विदेशियों और प्रवासी भारतीयों सहित 800 से अधिक लोगों को उनके देशों में वापस भेज दिया गया है। शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि 31 मार्च से नौ अप्रैल के बीच 825 लोगों को केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक अलग-अलग देशों में भेजने की व्यवस्था की गई। मानक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के मुताबिक जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं उन्हें ही राज्य से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है और जिन लोगों में लक्षण हैं उनका दिशानिर्देशों के अनुसार इलाज कराया जा रहा है।

इसमें बताया गया कि किसी विदेशी नागरिक के ठहरने के स्थान से उसके प्रस्थान बिंदु तक यातायात की व्यवस्था संबंधित विदेशी सरकार का स्थानीय दूतावास या महावाणिज्य दूतावास कर रहा है।

इसके अलावा विदेशी नागरिकों को ले जाने के लिए वाहन की आवाजाही का पास राज्य सरकार या वह संघ शासित क्षेत्र कर रहा है जहां वे विदेशी नागरिक ठहरे हुए हैं।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समिति विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों के विभिन्न देशों में लौटने में सहयोग कर रही है। बयान के मुताबिक पंजाब में फंसे विभिन्न देशों के जिन लोगों को भेजा गया है उनमें 170 कनाडा के, 273 अमेरिका के और 57 सिंगापुर के हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाबपंजाब में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब