लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा, AIIMS ने कहा- आंकड़ों से मिले हैं चौंकाने वाले संकेत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2020 08:37 IST

पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करने के संकेतों पर एम्स दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया गुलेरिया का कहना है कि इसकी वजह शायद यह हो कि महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों से बेहतर होती है.

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के अधिसंख्य देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा हो सकता है.एम्स, दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के मुताबिक दुनिया भर में चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र में एकत्रित किए जा रहे आंकड़ों से यह चौंकाने वाले संकेत मिले हैं.

दुनिया के अधिसंख्य देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा हो सकता है. एम्स, दिल्ली के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के मुताबिक दुनिया भर में चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र में एकत्रित किए जा रहे आंकड़ों से यह चौंकाने वाले संकेत मिले हैं. साथ ही गुलेरिया ने यह भी कहा कि अभी दुनियाभर में जांच और आंकड़ों पर काम जारी है, इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा.

पुरुषों को ज्यादा प्रभावित करने के संकेतों पर गुलेरिया का कहना है कि इसकी वजह शायद यह हो कि महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों से बेहतर होती है. उन्होंने बताया कि वूहान में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक तो 'ए' टाइप के खून वालों को कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा होता है.

गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस की एक नई किस्म है. उन्होंने कहा कि चीन से मिले आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है कि महिलाओं की तुलना में इसने पुरुषों को ज्यादा प्रभावित किया है. उन्होंने बताया कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों को देखकर नहीं लगता कि इससे गर्भवती महिलाओं से यह शिशुओं तक पहुंच सकता है.

गुलेरिया के मुताबिक भारत ने कोरोना पर नियंत्रण को लेकर बहुत ही सधा हुआ रवैया अपनाया है. उन्होंने कहा कि यूके जैसे देशों का 'हर्ड कम्युनिटी' जैसा प्रयोग भारत के लिए ठीक नहीं होगा. इस प्रयोग के तहत स्वस्थ लोगों को पहले संक्रमित होने दिया जाता है और फिर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के बूते उबरने का मौका दिया जाता है.

गुलेरिया ने कहा कि वह व्यक्ति भले ही स्वस्थ हो जाए, लेकिन इस दौरान उसके बुजुर्ग अभिभावक कोरोना की चपेट में आ सकते हैं. मोबाइल से प्रसार संभव मोबाइल फोन को कोरोना वायरस का वाहक करार देते हुए गुलेरिया ने कहा कि इसके पालतू पशुओं के जरिये फैलने की आशंका कम है. उन्होंने लोगों को मोबाइल फोन नियमित तौर पर साफ करने की सलाह दी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया