महाराष्ट्र: कोरोना की मार! पुणे में बस, मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल बंद, उद्धव ठाकरे आज करेंगे राज्य के लोगों को संबोधित

By विनीत कुमार | Published: April 2, 2021 02:26 PM2021-04-02T14:26:35+5:302021-04-02T14:45:44+5:30

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना सक्रमण के मामले देश में सबसे अधिक हैं। नए मामले भी इसी राज्य से सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज राज्य की जनता संबोधित करेंगे।

Coronavirus Maharashtra Uddhav Thackeray to address people pune Malls, cinema halls, buses, bars closes | महाराष्ट्र: कोरोना की मार! पुणे में बस, मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल बंद, उद्धव ठाकरे आज करेंगे राज्य के लोगों को संबोधित

उद्धव ठाकरे करेंगे महाराष्ट्र के लोगों को आज संबोधित (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, उद्धव ठाकरे आज रात 8.30 बजे करेंगे राज्य के लोगों को संबोधितलॉकडाउन या नियमों को और सख्त करने का लिया जा सकता है फैसलापुणे में हालात ज्यादा खराब होने के बाद 7 दिनों तक शहर में सभी मॉल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थानों को बंद किया गया

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रात 8.30 बजे राज्य के लोगों संबोधित करेंगे। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने ये जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इसमें कोई बड़ी घोषणा सीएम की ओर सेकी जा सकती है।

इस बीच पुणे में हालात को देखते हुए अगले 7 दिनों के लिए तमाम रेस्तरां, बार, मॉल, सिनेमा हॉल और बसों को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। धार्मिक स्थान भी बंद रहेंगे। साथ ही पुणे में शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगा रहेगा।

पुणे में गुरुवार को 8011 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के 8000 से अधिक मामले पुणे में एक दिन में सामने आए हैं। 

पुणे में कुल मामलों की बात करें तो आंकड़ा 5,42,422 हो गया है। वहीं, अब तक 10,039 लोगों की मौत पुणे जिले में हो चुकी है। गुरुवार को ही जिले में 65 लोगों ने कोरोना की चपेट में आने के कारण दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में गुरुवार को आए थे सबसे अधिक मामले 

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 43,183 नए मामले सामने आए थे। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में ये सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले 28 मार्च को 40,414 मामले सामने आए थे।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 28,56,163 हो गई है। साथ ही राज्य में संक्रमण से 249 और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54,898 लोग दम तोड़ चुके हैं।

महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में भी कोरोना ने गुरुवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मुंबई में संक्रमण के 8646 नए मामले आए हैं। बीएमसी के अनुसार महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। 

शहर में संक्रमितों की संख्या 4,23,360 हो गयी है। संक्रमण से मुंबई में 18 और मरीजों की मौत हो गयी। पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह से एक दिन में मौत का यह सबसे ज्यादा मामला है। शहर में अब तक 11,704 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में संक्रमण के 6,923 मामले आए थे। वहीं पिछले साल पांच दिसंबर को महानगर में 18 लोगों की मौत हुई थी। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Coronavirus Maharashtra Uddhav Thackeray to address people pune Malls, cinema halls, buses, bars closes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे