लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना वायरस के 552 नए मामले, पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 5218, अब तक 251 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 20:22 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई है और इस महामारी से राज्य में 251 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में मंगलवार को 552 नए मामले आए और 19 लोगों की मौत हो गई।अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दी गई, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 हो गई है।

कोरोना वायरस का संक्रमण महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में मंगलवार को 552 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5218 हो गए हैं। राज्य में मंगलवार को 19 लोगों की मौत भी हुई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 251 पहुंच गया।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया, "महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 552 नए मामले मिले हैं, इसके अलावा 19 मौतें भी हुईं है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई है और अब तक राज्य में 251 मौतें हुईं हैं। आज अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 है।"

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18985 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 603 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है और 3259 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी देश में कोरोना के कुल 15122 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां