लाइव न्यूज़ :

इंदौर में सैलून एवं ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए कमेटी बनी, सांसद लालवानी बोले-हम धीरे-धीरे पूरा शहर खोलना चाहते हैं

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 17, 2020 21:37 IST

सांसद लालवानी ने स्पष्ट कहा कि 'हम धीरे-धीरे पूरा शहर खोलना चाहते हैं लेकिन सैलून खोलने का फैसला बेहद सावधानी के साथ किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व में भी खरगौन का उदहारण है जहां सलून से 6 लोग संक्रमित हो गए थे, इसलिए कोरोना का प्रसार रोकना हमारी प्राथमिकता है। सैलून में सावधानियों के लिए एक गाइडलाइन बनाई जाएगी और बेहद सख्ती से इसका पालन करवाया जाएगा। राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, सेन समाज के प्रतिनिधी एवं ब्यूटी पार्लर-सैलून व्यवसायी उपस्थित थे।

इंदौरः कोरोना के लंबे लॉकडाउन के बाद शहर अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है और काफी समय से सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की मांग की जा रही है, जिस पर सांसद  शंकर लालवानी ने पदाधिकारियों और प्रशासन से बैठक की एवं एक कमेटी बना दी गई है।

सेन समाज एवं पार्लर एसोसिएशन के सदस्य कई दिनों से पार्लर एवं सैलून खोलने की मांग कर रहे थे जिस पर सांसद शंकर लालवानी ने आज एसोसिएशन और प्रशासन के साथ बैठक की। सांसद लालवानी ने स्पष्ट कहा कि 'हम धीरे-धीरे पूरा शहर खोलना चाहते हैं लेकिन सैलून खोलने का फैसला बेहद सावधानी के साथ किया जाएगा।

पूर्व में भी खरगौन का उदहारण है जहां सलून से 6 लोग संक्रमित हो गए थे, इसलिए कोरोना का प्रसार रोकना हमारी प्राथमिकता है। हमने एक कमेटी बनाई है जो इस विषय में एसओपी बनाएगी और रिपोर्ट देगी।' कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सैलून में सावधानियों के लिए एक गाइडलाइन बनाई जाएगी और बेहद सख्ती से इसका पालन करवाया जाएगा। बैठक में राज्य सरकार के सलाहकार डॉ निशांत खरे, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, सेन समाज के प्रतिनिधी एवं ब्यूटी पार्लर-सैलून व्यवसायी उपस्थित थे।

इंदौर शहर में रोज 80 लाख यूनिट बिजली वितरित

मई माह में लाक डाउन में क्रमशः छूट मिलने एवं जून में अनलाक के दौर में शहर में बिजली की खपत बढ़ी है। मार्च 2020 अंत की तुलना में जून के तीसरे सप्ताह में रोज लगभग 30 लाख यूनिट की खपत ज्यादा हो रही है। वर्तमान में रोज 80 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की मांग हैं, इसी के मद्देनजर गुणवत्तापूर्ण बिजली वितरित हो रही है।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने बताया कि मई माह में रोज औसत 80 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत दर्ज की गई। माह में कुल 24.76 करोड़ यूनिट बिजली खपत हुई। इसी तरह जून में भी 1 से 15 तारीख के बीच 11 करोड़ 28 लाख यूनिट बिजली वितरित हुई है।

नरवाल ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में बिजली की अधिकतम मांग 395 मैगावाट दर्ज की गई, इसी के मद्देनजर 81.2 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई है। नरवाल ने बताया कि शहर का मैंटेनेंस अब तीन चार दिनों का और बचा है। मैंटेनेंस के बारे मे कंपनी के पोर्टल, समाचार पत्रों, और शहर के 30 जोन से संबद्ध 460 वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से मैंटेनेंस के दौरान सप्लाय प्रभावित होने की नियमित सूचना दी जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं