लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः जगन सरकार का फरमान, आंध्र प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी राज्य से बाहर यात्रा नहीं करेंगे

By भाषा | Updated: June 13, 2020 14:57 IST

आंध्र प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य के आईएस अधिकारी और कर्मचारी बाहर नहीं जाएंगे। कम से कम आवाजाही हो, लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देश भी दिया कि राज्य के भीतर भी कम से कम आवाजाही करें और विभाग प्रमुख से लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएं।अभी तक आंध्र प्रदेश सचिवालय के छह से अधिक कर्मचारियों में पिछले दस दिन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।अधिकतर कर्मचारी हैदराबाद से हैं, वहीं कुछ अधिकारी नियमित रूप से हैदराबाद और नयी दिल्ली जाते रहते हैं जहां उनके परिवार रहते हैं।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के राज्य से बाहर यात्रा करने पर रोक लगा दी है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के उपायों के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

राज्य की मुख्य सचिव नीलम साहनी ने एक आदेश में क्षेत्रीय कामकाज से जुड़े पदाधिकारियों को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश भी दिया कि राज्य के भीतर भी कम से कम आवाजाही करें और विभाग प्रमुख से लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएं। अभी तक आंध्र प्रदेश सचिवालय के छह से अधिक कर्मचारियों में पिछले दस दिन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सचिवालय में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी हैदराबाद से हैं, वहीं कुछ अधिकारी नियमित रूप से हैदराबाद और नयी दिल्ली जाते रहते हैं जहां उनके परिवार रहते हैं। मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘यह कर्मचारी या अधिकारी की जिम्मेदारी है कि खुद को बचाएं तथा दफ्तरों में संक्रमण और फैलने से रोकने में मदद करें।’

उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय नहीं आना चाहिए और क्षेत्र के निषिद्ध की श्रेणी से बाहर नहीं होने तक घरों से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोगों, किडनी की बीमारियों आदि से जूझ रहे कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं को भी घर से काम करने को कहा गया है। सभी सरकारी अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों के लिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के कार्यालय में जाने से पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यालय में जाने से पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के कारण भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को रोक दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी के जिन नेताओं को रोका गया उनमें विधायक राजा सिंह, विधान पार्षद एन रामचंदर राव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के लक्ष्मण शामिल हैं।

भाजपा ने मुख्यमंत्री के साथ कोविड—19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिये 'चलो प्रगति भवन' का आह्वान किया था । प्रगति भवन मुख्यमंत्री का कार्यालय सह आधिकारिक आवास है । पुलिस ने बताया कि सिंह और लक्ष्मण को उनके आवास पर ही इस बात से अवगत करा दिया गया था कि लॉकडाउन के दौरान राजनीतिक जमावड़े जैसी गतिविधि की अनुमति नहीं है और उन्होंने ऐसा किया तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि राव को एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुये भाजपा के नगर अध्यक्ष राव ने कहा कि सिंह और लक्ष्मण के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से शुक्रवार को मुलाकात का वक्त मांगा था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुयी। भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि राव सरकार लोगों का पर्याप्त कोविड—19 जांच नहीं करा रही है और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त कदम नही उठा कर रही है। राव ने आरोप लगाया कि जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है वहां सुविधाओं का अभाव है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनवाई एस जगमोहन रेड्डीतेलंगानादिल्ली में कोरोनाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप