लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की मांग, वेतन और नौकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे मोदी सरकार

By भाषा | Updated: March 30, 2020 20:40 IST

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी मांग की कि सरकार को एक कानून बनाना चाहिए कि अगले छह महीने तक किसी भी क्षेत्र अथवा कंपनी में छंटनी नहीं होगी।

Open in App

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार यह सुनिश्चित करे कि लोगों के वेतन में कटौती नहीं हो और अगले छह महीने तक किसी क्षेत्र अथवा कंपनी में छंटनी नहीं हो। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि अगले तीन महीने तक लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग क्षेत्र की इकाइयों में काम करने वालों के तीन महीने के वेतन के 70 फीसदी का वहन सरकार करे और ट्रक चालकों के खातों में भी पैसे भेजे जाएं।

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ''इस कोरोना आपदा के समय लोगों के वेतन में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग में करीब 4.25 करोड़ इकाइयां हैं। इनका हमारे देश की जीडीपी में 29 फीसदी का योगदान है। इस क्षेत्र के लिए वेतन एवं दिहाड़ी की कुल राशि 6.1 लाख करोड़ रुपये है।"

वल्लभ ने कहा, ''इन कामगारों के तीन महीने के वेतन की कुल राशि करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये हुई। अगर सरकार 70 फीसदी का वहन करती है तो करीब एक लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।" उन्होंने आग्रह किया, ''तीन महीने (मार्च-मई) के लिए लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के 70 फीसदी वेतन एवं दिहाड़ी का खर्च का वहन सरकार को करना चाहिए।''

वल्लभ ने कहा, ''ट्रक चालक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। देश में करीब 30 लाख ट्रक चालक हैं। अप्रत्याशित स्थिति में इन ट्रक चालकों के समक्ष जीविका का संकट है। सरकार को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में तीन महीने का वेतन डाल देना चाहिए।" उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार को एक कानून बनाना चाहिए कि अगले छह महीने तक किसी भी क्षेत्र अथवा कंपनी में छंटनी नहीं होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील