लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन में पाकिस्तान में फंसे थे 300 भारतीय, करीब दो महीने बाद शनिवार को होगी वापसी

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2020 11:07 IST

कोरोना लॉकडाउन और देश के सीमाओं के बंद किये जाने के कारण पाकिस्तान में भारत के 300 नागरिक दो महीने से फंसे हुए हैं। अब इन्हें लौटा लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में फंसे 300 भारतीय शनिवार को लौटेंगे अपने देशइससे पहले इसी हफ्ते भारत में फंसे 150 से ज्यादा पाकिस्कतानी नागरिकों को उनके देश भेजा गया

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे की वजह से लागू हुए लॉकडाउन से करीब 300 भारतीय नागरिक पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। हालांकि, अब उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया है। भारत सरकार ने उन्हें लौटने की इजाजत दे दी है। इसमें 80 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं जो लाहौर में पढ़ाई करते हैं। साथ ही 10 नागरिक इस्लामाबाद में और 12 लोग ननकाना साहिब अपने रिश्तेदारों से मिलने गये थे। बाद में भारत में लॉकडाउन लगने के बाद वे वहां फंस गये।

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान मीडिया के हवाले से बताया है कि ये सभी लोग अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते शनिवार को भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार छात्रों और रिश्तेदारों से मिलने जाने वालों के अलावा 200 अन्य भारतीय भी हैं जो कराची और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हैं।

इन सभी को एक एफिडेविट देने को कहा गया था जिसके बाद उन्हें लौटने की इजाजत दी गई है। पाकिस्तान ने सभी लोगों को वाघा बॉर्डर तक लाने के इंतजाम किए हैं। उन्हें वहां शुक्रवार रात लाया जाएगा और शनिवार को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

भारत में भी लॉकडाउन के कारण पाकिस्तान के फंसे 176 नागरिक बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने देश लौट गये। वे पिछले दो महीने से भारत में फंसे हुए थे। इनमें से ज्यादातर भारत बतौर तीर्थयात्री आए थे। पाकिस्तान रैंजर्स ने उन्हें बीएसएफ से रिसीव किया।

पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन के अनुसार इन सभी की जांच पाकिस्तान लौटने के बाद की गई और इन्हें लाहौर में एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। ये सभी छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली में विभिन्न इलाकों में फेंसे थे। 20 मार्च, 2020 से अब तक भारत से 400 पाकिस्तानी अपने देश लौट चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर