लाइव न्यूज़ :

Corona Crisis: इन 5 राज्यों के लोगों के लिए भारी संकट, यहां नहीं कर सकते प्रवेश, पूरी तरह से रोक लगी

By गुणातीत ओझा | Updated: May 29, 2020 05:42 IST

कर्नाटक ने पाँच राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हवाई जहाज, ट्रेन और वाहनों के आने पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में संक्रमण के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं। कर्नाटक में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 2,418 है और 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक ने पाँच राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हवाई जहाज, ट्रेन और वाहनों के आने पर रोक लगा दी है।महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में संक्रमण के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं। कर्नाटक में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 2,418 है और 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली।कर्नाटक ने पाँच राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हवाई जहाज, ट्रेन और वाहनों के आने पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में संक्रमण के मामले देश में सबसे ज्यादा हैं। कर्नाटक में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 2,418 है और 47 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान से उड़ानों के राज्य में आगमन को निलंबित करने का फैसला किया। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि इन राज्यों से आने वाले लोग बड़ी संख्या में कोविड-19 संक्रमित निकल रहे हैं।

कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में इन राज्यों से आने वाली उड़ानों पर कुछ समय के लिए रोक लगाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य राज्यों से लोग कर्नाटक में आ रहे हैं। हमने पांच राज्यों से वायु यातायात निलंबित करने का फैसला किया है क्योंकि इससे यहां मामले बढ़ सकते हैं।’’ मधुस्वामी ने यह भी बताया कि सड़क रास्ते से महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात से कर्नाटक में लोगों के प्रवेश पर लगी मौजूदा रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।

कर्नाटक में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,533 हो गई है। राज्य के मंत्री एस सुरेश कुमार ने कोविड-19 को लेकर दैनिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि राज्य में 834 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, अब तक इस खतरनाक वायरस से 47 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में फिलहाल कोरोना पीड़ित 1,650 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। 

मंत्री ने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा 29 नए मामले उडुपी से सामने आए हैं। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले से 24, हासन से 13, बीदर से 12, बेंगलुरू शहर से नौ और यादगिरी से सात, चित्रदुर्ग से छह, कलबुर्गी से पांच, हावेरी से चार, चिकमंगलुरु से तीन, विजयपुरा से दो और रायचुर से एक मामला सामने आया है। मंत्री ने कहा कि राज्य में सामने आए संक्रमण के मामलों में से 95 मरीज दूसरे राज्यों से आए हैं और दो मरीज विदेश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 84 संक्रमित लोग महाराष्ट्र से और आठ तमिलनाडु से लौटे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?