लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 54 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:46 IST

प्रदेश में कोरोना वयरस के संक्रमण की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 31 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 22 नये मामले बेलगावी में आए जबकि आठ-आठ नये मामले बगलकोट और शिवमोगा जिलों में आए है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आए जो एक दिन में आए नये मामलों में सबसे अधिक है।इसके साथ में राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 847 हो गई है और राज्य से नौ हजार प्रवासियों को लेकर आठ ट्रेनें विभिन्न राज्यों के लिये रवाना हुयीं ।

कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आए जो एक दिन में आए नये मामलों में सबसे अधिक है। इसके साथ में राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 847 हो गई है और राज्य से नौ हजार प्रवासियों को लेकर आठ ट्रेनें विभिन्न राज्यों के लिये रवाना हुयीं ।

प्रदेश में कोरोना वयरस के संक्रमण की चपेट में आने से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 31 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 22 नये मामले बेलगावी में आए जबकि आठ-आठ नये मामले बगलकोट और शिवमोगा जिलों में आए है।

वहीं, भटकल और उत्तर कन्नड जिले में सात-सात मामले सामने आए हैं। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘‘पीटीआई्-भाषा’’ बताया कि ये राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सामने आए सबसे अधिक मामले है। उल्लेखनीय है कि शिवमोगा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है अब तक यह ग्रीन जोन में शामिल था।

शिवमोगा में जो आठ मामले सामने आए हैं उनमें से सात अकेले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के विधानसभा क्षेत्र शिकारपुरा में हैं। इनके अलावा कलबुर्गी में चार, बेंगलुरु में तीन और चिकबल्लापुर के चिंतामणि और दावणगेरे में एक-एक मामला सामने आया है।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि शिमोगा में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोग नौ लोगों के समूह का हिस्सा हैं जो अहमदाबाद से लौटा था और तबलीबी जमात के संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिये कर्नाटक के जारी संघर्ष के बीच 240 लोगों को लेकर एक विमान लंदन से यहां सोमवार को तड़के पहुंचेगा ।

विदेशों से अथवा देश के अन्य हिस्सों से कर्नाटक लौटने वाले लोगों को 14 दिन के आवश्यक पृ​थक—वास में भेजा जायेगा और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता वाली बैठक में इसका निर्णय किया गया है। दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि इस बीच नौ हजार यात्रियों को लेकर आठ विशेष ट्रेनें रवाना हुयीं। इनमें से छह ट्रेने बेंगलुरू क्षेत्र से जबकि दो मेंगलुरू से चलेंगी। इनमें बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक एवं छात्र शामिल हैं ।

सूत्रों ने बताया कि सभी यात्रियों को खाना, पीने के पानी के बोतल दिये गये। खाने के पैकेट में चावल, चपाती, बिस्किट, अचार एवं छाछ है । उन्होंने बताया एहतियात के तौर पर ट्रेनों में रसोईयान नहीं लगाया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकर्नाटकलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए