लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू कश्मीर: पुलिस महामिदेशक ने कहा- दुनिया कोरोना से लड़ रही, आतंकी में शांति बिगाड़ने प्रयासरत

By भाषा | Updated: April 22, 2020 01:00 IST

हाल के आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘ जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने की कोशिश कर रही है तब पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवादी जम्मू कश्मीर में जिंदगियां सुरक्षित रखने के लिए उठाये गये कदमों को बाधित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है तब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी इस केंद्रशासित प्रदेश में शांति भंग करने के प्रयास कर रहे हैं।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हाल की एक रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है तब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी इस केंद्रशासित प्रदेश में शांति भंग करने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हाल की एक रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पार कराने में मदद कर रही हैं। सिंह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू के सलाहकार आर आर भटनागर ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति एवं कोविड-19 संकट पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की।

हाल के आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा, ‘‘ जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने की कोशिश कर रही है तब पाकिस्तान और उसके प्रायोजित आतंकवादी जम्मू कश्मीर में जिंदगियां सुरक्षित रखने के लिए उठाये गये कदमों को बाधित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य संकट के दौरान भारतीय सुरक्षाबल सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए शांति को मजबूत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एजेंसियां शांति एवं सामान्य स्थिति एवं लोगों की जिंदगी और आजीविका को बिगाड़ने के अपने नापाक इरादे के लिए पाकिस्तान और पीओके में लांचिंग पैड से आतंकादियों को नियंत्रण रेखा एवं सीमा पार कराने में लगी हुई हैं।

भटनागर ने कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने तथा इसके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और नागरिक प्रशासन की लड़ाई में सहयोग देने को लेकर पुलिस एवं सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना की।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया