लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर, अप्रैल में 289 मरीजों की मौत, मई के पहले चार दिन में 152 की गई जान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 4, 2021 15:07 IST

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामलों और इससे मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामलेचार जिलों जम्मू, श्रीनगर, बारामुल्ला और बडगाम में लॉकडाउन जारी, फिर भी आ रहे हैं मामलेइस महीने एक मई को 47, दो मई को 40 और 3 मई को 51 मरीजों की मौत हुई है

जम्मू: कोरोना की दूसरी लहर के बीच जम्मू कश्मीर में बढ़ता मौत का आंकड़ा सभी को डराने लगा है। अप्रैल महीने में प्रदेश में 289 मरीजों की मौत हुई तो मई के पहले ही चार दिनों में (दोपहर तक) 152 लोग जिन्दगी की जंग हार चुके हैं।

कोरोना के कहर को रोकने की खातिर चार जिलों जम्मू, श्रीनगर, बारामुल्ला और बडगाम में लॉकडाउन जारी है जबकि बाकी जिलों में रात के कर्फ्यू के साथ ही गुरुवार शाम 7 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू भी लागू किया जा चुका है।

इन सबके बावजूद न ही नए मरीजों की संख्या में कोई गिरावट आ रही है और न ही मौतों के आंकड़ों में कमी हो रही है। दरअसल चार जिलों में पूर्ण लॉकडाउन के बीच सुबह 6 बजे से दोपहर 10 बजे तक दी गई आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी और बेचने की छूट के दौरान भाड़ी भीड़ भी नजर आ रही है।

पिछले माह अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा ऊपर जाने लगा था। वहीं इस महीने एक मई को 47, दो मई को 40 और 3 मई को 51 मरीजों की मौत हुई है। 4 मई को दोपहर तक के अपडेट के मुताबिक 14 मरीज दम तोड़ चुके थे। अधिकतर मौतें दोनों राजधानी शहर जम्मू व श्रीनगर में ही हो रही हैं। 

यह भी सच है कि कोरोना पर काबू पाने की खातिर पूरे प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर भी प्रशासन व व्यापारी बंटे हुए हैं। कई व्यापारी संघ इसके पक्ष में नजर आते थे तो छोटे दुकानदार इसे घातक बताते हैं। वहीं बढ़ते मरीजों की संख्या ने प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है। सूबे में कई जगहों पर चिकित्सा व्यवस्थाएं अब हांफने लगी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे