लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में और 426 लोगों मे कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, सात की हुई मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:36 IST

राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित सात लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि रायपुर के शैलेन्द्र नगर निवासी 56 वर्षीय पुरूष को बुखार, कफ, सांस में तकलीफ के बाद 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ में रविवार को 426 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 15471 हो गई है। रविवार को अस्पतालों से कोविड-19 के189 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रविवार को 426 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 15471 हो गई है। रविवार को अस्पतालों से कोविड-19 के189 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई। कोरोना वायरस से और सात लोगों की मृत्यु हो गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नये मरीजों में रायपुर जिले से 230, दुर्ग से 57, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 34, सरगुजा से 16, जशपुर से 11, राजनांदगांव से नौ, दंतेवाड़ा से पांच, बालोद, बलौदाबाजार और महासमुंद से तीन-तीन, कोरिया, नारायणपुर और बीजापुर से दो-दो तथा बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, कोरबा, सूरजपुर, कांकेर और अन्य राज्य से एक-एक शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

अधिकारियों ने राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित सात लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि रायपुर के शैलेन्द्र नगर निवासी 56 वर्षीय पुरूष को बुखार, कफ, सांस में तकलीफ के बाद 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के रामकुंड निवासी 65 वर्षीय पुरूष को सांस में तकलीफ और गले में खराश की वजह से पांच अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी 75 वर्षीय पुरूष को बुखार और कफ की शिकायत के बाद आठ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर निवासी 36 वर्षीय पुरूष को बुखार, कफ तथा सांस लेने में परेशानी की वजह से 15 अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रायपुर के टिकरापारा निवासी 72 वर्षीय पुरूष उच्च रक्तचाप और डायबीटिज से पीड़ित थे। उन्हें कफ और बुखार की वजह से नौ अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के बिरगांव निवासी 50 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में तकलीफ और कफ की वजह से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल निवासी 45 वर्षीय पुरूष को बुखार और सांस तेज चलने की की तकलीफ के बाद नौ अगस्त को एनएमडीसी अस्पताल किरन्दुल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीज की 11 अगस्त को मृत्यु हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 419668 नमूनों की गई है। इनमें 15471 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। तथा 10235 मरीज ठीक हो चुके है। राज्य में 5095 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में कोरोना वायरस से अबतक 141 लोगों की मृत्यु हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है