लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में 21,566 नए केस, 45 मौत, एक्टिव केस 1 लाख 48 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2022 10:02 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के 21 हजार से अधिक मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या अब डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अभी कोरोना संक्रमण दर 4.25 प्रतिशत है, मृत्यु दर 1.20% है।पिछले 24 घंटे में 45 मरीजों की मौत, मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 870 पहुंच गई है।पिछले 24 घंटे में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक से सबसे अधिक नए केस।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 21,566 नए कोविड मामले सामने आए हैं जबकि 45 और लोगों की महामारी से मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह ये जानकारी दी गई। देश में कोविड से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5 लाख 25 हजार 870 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय कगे अनुसार देश में कोविड से पिछले 24 घंटे में 18,294 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 48 हजार 881 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस संख्या में 3227 की वृद्धि हुी है। देश में संक्रमण दर अभी 4.25 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20% है। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर अभी 98.46% है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक कोविड वैक्सीन की देश भर में 200 करोड़ से अधिक (2,00,91,91,969) डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 29 लाख 12 हजार 855 डोज लगाए गए। वहीं, आईसीएमआर के मुताबिक 5 लाख 7 हजार 360 कोरोना टेस्ट भी किए गए।

कोरोना: इन पांच राज्यों से सबसे अधिक मामले

भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले पिछले 24 घंटे में केरल (2667) से सामने आए। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। यहां से 2455 केस मिले हैं। राज्य में 6 मौतें भी दर्ज की गई हैं। केरल में सबसे अधिक 17 मौतें पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक नए कोरोना मामलों में तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र (2325) है। यहां 7 मौत बुधवार को कोरोना से हुई।

इसके अलावा तमिलनाडु से 2116 नए मामले और कर्नाटक से 1478 केस मिले। दोनों ही राज्यों में हालांकि बुधवार को कोविड से कोई मौत दर्ज नहीं की गई।

कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 489, उत्तर प्रदेश में 439, दिल्ली में 686, ओडिशा में 1122 और राजस्थान में 246 नए कोरोना केस बुधवार को मिले। इसके अलावा गुजरात में 894, छत्तीसगढ़ में 633, मध्य प्रदेश में 216, हरियाणा में 508, बिहार में 469 और तेलंगाना में 640 मामले सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos