लाइव न्यूज़ :

चीन की देरी के बाद किट के लिए दूसरे देशों का दरवाजा खटखटा रहा भारत, 45 लाख किटों का आदेश देने पर हो रहा विचार

By हरीश गुप्ता | Updated: April 15, 2020 06:58 IST

भारत ने अब किट के लिए स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के दरवाजे खटखटाए हैं. तेजी से किट विकसित करने वाले अमेरिका से भी संपर्क किया जा रहा है. हालांकि अमेरिका इस समय खुद बदतर स्थिति का सामना कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ कारणवश चीन की ओर से 5 लाख रैपिड टेस्ट किट (आरटीके) की आपूर्ति में लगातार देरी किए जाने से चिंतित भारत अब इन एंटीबॉडी किटों के लिए अन्य देशों के दरवाजे खटखटा रहा है.यह साफ है कि चीन के आपूर्ति में विफल रहने के बाद भारत अब दुनिया के आपूर्तिकताओं को 45 लाख रैपिड टेस्टिंग किट का आदेश देने पर विचार कर रहा है.

नई दिल्ली: कुछ कारणवश चीन की ओर से 5 लाख रैपिड टेस्ट किट (आरटीके) की आपूर्ति में लगातार देरी किए जाने से चिंतित भारत अब इन एंटीबॉडी किटों के लिए अन्य देशों के दरवाजे खटखटा रहा है. यह साफ है कि चीन के आपूर्ति में विफल रहने के बाद भारत अब दुनिया के आपूर्तिकताओं को 45 लाख रैपिड टेस्टिंग किट का आदेश देने पर विचार कर रहा है.यह भी पता चला है कि भारत ने अब किट के लिए स्विट्जरलैंड, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के दरवाजे खटखटाए हैं. तेजी से किट विकसित करने वाले अमेरिका से भी संपर्क किया जा रहा है. हालांकि अमेरिका इस समय खुद बदतर स्थिति का सामना कर रहा है.ये रैपिड टेस्ट किट तेजी से बड़े पैमाने पर परीक्षण करने और आरटी-पीसीआर परीक्षणों की तुलना में 30 मिनट के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण हैं. इस समय इन आरटी-पीसीआर किट का उपयोग हो रहा है और जिससे परिणाम जानने में 5 घंटे तक का समय लगता है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और प्रवक्ता लव अग्रवाल ने बताया कि भारत के स्टॉक में अगले छह हफ्तों के लिए आरटी-पीसीआर किट है. उन्होंने रैपिड टेस्ट किट की उपलब्धता के सवाल पर यह जानकारी दी. परीक्षण और नियंत्रण एजेंसी आईसीएमआर ने कहा था कि चीन से 5 लाख किट 8 अप्रैल तक आएगा. इसके प्रवक्ता ने बाद में चीन से किट की आपूर्ति की नई तारीख 15 अप्रैल बताई थी, लेकिन अब तक इनका कोई अता-पता नहीं है. यहां तक कि आईसीएमआर ने आज इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

हताश सरकार ने पिछले शनिवार को 45 लाख एंटीबॉडी परीक्षण किट की खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं. देश में कोरोना वायरस महामारी सामने आने के बाद से सरकारी और निजी लैब में में 2.32 लाख परीक्षण किए जा चुके हैं. कई लोगों का मानना है कि भारत ने पर्याप्त परीक्षण नहीं किए जिसके कारण 13 अप्रैल की रात तक पॉजिटिव मामलों की संख्या केवल 10363 थी.

नहीं बता सकता, कहीं अमेरिका तो नहीं भेज दी खेप

आईसीएमआर की संक्रामक रोग इकाई के प्रमुख डॉ. रमन आर. गंगाखेड़कर ने कहा, ''हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं कि चीन से भारत आने वाली रैपिड टेस्टिंग किट की खेप अमेरिका या कहीं और तो नहीं भेज दी गई है.'' उन्होंने कहा कि आईसीएमआर के पास निर्माता या आपूर्तिकर्ता के वाणिज्यिक डाटा के बारे में जानने के लिए कोई संसाधन नहीं है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील