लाइव न्यूज़ :

कोरोना टेस्टिंग के साथ बढ़ रही रिकवरी, पॉजिटिव रोगियों की तुलना में पांच गुणा लोग ठीक

By एसके गुप्ता | Updated: September 26, 2020 16:50 IST

पिछले 24 घंटे यानि शुक्रवार को हुई कोरोना टेस्टिंग में 85,362 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार चली गई है। देश में सक्रिए कोरोना मरीजों की संख्या 960969 है। जबकि 4849584 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों में कहा है कि देश में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या की तुलना में ठीक हुए रोगियों की संख्या 5 गुणा है।देश का रिकवरी रेट 82.14 फीसदी हो गया है। कोरोना से देश में अब तक 93379 लोगों की जान जा चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन की औसत रिकवरी 90 हजार है।

नई दिल्लीः कोरोना टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही अच्छा ट्रेंड यह देखने में आ रहा है कि कोरोना रोगियों की रिकवरी में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी आंकड़ों में कहा है कि देश में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या की तुलना में ठीक हुए रोगियों की संख्या 5 गुणा है।

पिछले 24 घंटे यानि शुक्रवार को हुई कोरोना टेस्टिंग में 85,362 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार चली गई है। देश में सक्रिए कोरोना मरीजों की संख्या 960969 है। जबकि 4849584 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

देश का रिकवरी रेट 82.14 फीसदी हो गया है। कोरोना से देश में अब तक 93379 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना की मृत्यु दर 1.58 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले 10 दिनों में प्रतिदिन की औसत रिकवरी 90 हजार है। 22 सितंबर को देश में रिकॉर्ड रिकवरी 101468 दर्ज की गई।

अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र जहां सबसे ज्यादा खराब स्थिति है वहां अब कोरोना संक्रमित रोगियों की तुलना में रिकवरी रेट सुधरने लगा है। पिछले 24 घंटे में यहां 17794 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 19592 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। यही ट्रेंड छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित देश के 24 राज्यों में देखने को मिला है।

हर ग्यारहवें दिन जुड़ रहे 10 लाख नए कोरोना रोगी :

कोरोना की बढ़ती टेस्टिंग के बीच नया ट्रेंड यह देखने में मिल रहा है कि हर 11वें दिन देश में 10 लाख नए कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सात अगस्त तक कोरोना रोगियों की संख्या 20 लाख के पार थी, 23 अगस्त तक यह 30 लाख से ज्यादा हुई, पांच सितंबर को 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई।

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लग रहा है कि 27 तारीख की टेस्टिंग के नतीजे जारी होने के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख को पार कर जाएगी। फिलहाल आईसीएमआर के अनुसार 25 सितंबर तक कुल 70269975 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें 5903932 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को 1341535 सैंपल्स की जांच की गई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी