लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः बेजुबान जानवर भूखे ना मर जाएं, जानें मेनका गांधी ने क्या कहा, देखें मसीहा बने पशुप्रेमी कैसे मिटा रहे पशुओं की भूख

By गुणातीत ओझा | Updated: March 30, 2020 10:54 IST

लॉकडाउन से पहले आवारा पशुओं को सड़क पर या दुकानों के बाहर खाने को मिल जाता था, जिससे वे अपनी भूख मिटा लेते थे। लेकिन इस बंदी ने उनके भी निवाले पर संकट खड़ा कर दिया है। ऐसी मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो भूखे आवारा पशुओं को खोज-खोज कर खाना खिला रहे हैं।

Open in App

नई दिल्लीःकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन जितना इंसानों को परेशान कर रहा है, वहीं के लिए भी मुसीबत लेकर आया है। आवारा पशुओं को सड़क पर या दुकानों के बाहर खाने को मिल जाता था, जिससे वे अपनी भूख मिटा लेते थे। लेकिन इस बंदी ने उनके भी निवाले पर संकट खड़ा कर दिया है। ऐसी मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो भूखे आवारा पशुओं को खोज-खोज कर खाना खिला रहे हैं। जानवरों से प्यार करने वाले बहुत से लोग अपने-अपने स्तर पर उन्हें खाना-पानी देने की व्यवस्था कर रहे हैं। कुछ एनजीओ भी इस काम में लगे हुए हैं। कुछ लोग लॉकडाउन में इजाजत लेकर आवारा जानवरों को खाना खिला रहे हैं, तो कुछ लोग छुप-छुप कर।

जानवरों से प्यार करने वाली मेनका गांधी ने खुद भी सभी से ये आग्रह किया है कि वह लॉकडाउन के दौरान आवारा जानवरों के खाने-पीने की व्यवस्था करें। मेनका गांधी हमेशा ही जानवरों के भले की बात करती हैं और उन पर किसी भी तरह का अत्याचार करने वाले के खिलाफ भी खड़ी होती हैं।

लॉकडाउन: लावारिस जानवरों को खाना खिलाने वालों को पास दे रही है असम सरकार

असम सरकार 21दिन के लॉकडाउन के दौरान लावारिस जानवरों को खाना खिलाने वाली संस्थाओं और लोगों को पास जारी कर रही है।अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रविवार को लॉकडाउन का पांचवां दिन था। अधिकारी ने कहा कि पशु प्रेमियों के लिए पास जारी किए जा रहे हैं लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। पिछले कुछ दिनों से लोगों ने होटलों के बचे हुए भोजन पर पलने वाले लावारिस जानवरों के खाने का प्रबंध करने के लिये सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ रखी थी। लॉकडाउन के दौरान सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कारण ये जानवर भूखे रह जाएंगे।

असम के डिब्रूगढ़ में पशुओं के लिए खाने की व्यवस्था करने वाले वाल्यूंटीयर ने बताया कि वे इस मुश्किल वक्त में आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। एनिमल वेलफेयर पीपल के सह-संस्थापक विनीत कहते हैं, "हम कुत्तों को खाना खिला रहे हैं क्योंकि अभी सभी भोजनालय बंद हैं और कुत्ते भोजन के लिए उन पर निर्भर हैं। हम अन्य जानवरों को भी खाना उपलब्ध कराते हैं।"

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत